Fact-Check: गौतम गंभीर के सामने 'भारत विरोधी' नारे! क्या है Viral Video की हकीकत? जानिए
एक्स पर शेयर किेए गए एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत विरोध नारे पर गौतम गंभीर ने तीखा रिएक्शन दिया। जिससे पाकिस्तानियों को मिर्ची लगी।
पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गौतम गंभीर का 2023 एशिया कप टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान भीड़ को बीच की उंगली दिखाने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल रहा है। दावा किया जा रहा है कि गौतम गंभीर ने जिस वक्त उंगली दिखाकर रिएक्शन दिया, भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे थे।
भारत विरोधी नारों के दावा करने वाला ये वीडिय कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किए हैं। जिनमें उत्तर प्रदेश से बीजेपी की सोशल मीडिया हेड ऋचा राजपूत भी शामिल हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर्सनैलिटी गोपाल गोस्वामी ने इस वीडियो को अपने पेज पर शेयर किया है। वीडियो में भारत के विरोध में नारे सुने जा सकते हैं। जिसमें कहा जा रहा है- 'भारत तेरे टुकड़ होंगे, इंसा अल्ला, इंसा अल्ला'। इस दौरान गौतम गंभीर ने उंगली दिखाकर इशारा किया।

वीडियो के तथ्यों की पड़ताल करने पर पता चला कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई। वायरल वीडियो के साथ बैकग्राउंड वाइस को पूरी तरह बदल दिया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में चल रहे डायलॉग को मूल वीडियो से एडिट किया गया और भारत विरोधी नारों का ऑडियो एड किया गया। जबकि वास्तविक वीडियो में कोई भारत-विरोधी नारा लग रहा। इसकी जगह भीड़ को "कोहली, कोहली" का नारा लगाते हुए सुना जा सकता है।


Fact Check
दावा
वायरल वीडियो को लेकर किए जा रहे दावे में कहा गया कि गौतम गंभीर ने स्टेडियम के अंदर लगाए गए भारत विरोधी नारों पर प्रतिक्रिया दी थी।
नतीजा
वायरल वीडियो में किया गलत दावा गलत है। वीडियो के बैकग्राउंड में चल रहे डायलॉग को मूल वीडियो से एडिट किया गया है। वास्तविक वीडियो में भीड़ को "कोहली, कोहली" का नारा लगाते हुए सुना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications