Fact Check: शोएब मलिक को तलाक देने के बाद सानिया इस क्रिकेटर संग बीता रही हैं वक्त? जानिए क्या है सच?

Sania Mirza shares a close relationship with Sikandar Raza?: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक की राहें अलग हो चुकी हैं। क्रिकेटर ने जहां भारतीय टेनिस स्टार को छोड़कर तीसरी शादी कर ली है।

Sania Mirza

वहीं दूसरी ओर सानिया अपने बेटे के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि सानिया ने अपने दर्द के बारे में किसी से खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी शादी टूटने से उनके फैंस और भारतीय लोग काफी आहत हैं और कुछ तो सानिया को दुख देने के लिए शोएब मलिक को कोस भी रहे हैं।

तो वहीं कुछ पुरानी और अजीब सी बातें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उन्हीं बातों में से एक है सानिया मिर्जा और क्रिकेटर सिकंदर रजा का रिश्ता।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुरानी पोस्ट

दरअसल सोशल मीडिया पर एक पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे के शानदार ऑलराउंडर सिकंदर रजा के बीच काफी क्लोज रिश्ता है और दोनों साथ में इस वक्त काफी वक्त व्यतीत कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया भी दे डाली है। कुछ ने तो ये भी लिख दिया कि 'सानिया प्लीज अब आप किसी भारतीय को चुनें।'

हालांकि ये वायरल पोस्ट पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। क्रिकेट टाइम्स ने साल 2023 में ही इस बात से पर्दा उठा दिया था। सोशल मीडिया पर लोग दोनों लोगों के मुस्लिम और एथलीट होने की वजह से कनेक्शन जोड़ रहे थे लेकिन सच तो ये है कि दोनों के बीच में ना तो कोई खेल का कनेक्शन है और ना ही दोनों का कोई पारिवारिक रिश्ता है। दोनों एक-दूसरे को पर्सनली जानते भी हैं या नहीं? ये बात भी किसी को नहीं पता।

पंजाब के सियालकोट में हुआ था सिकंदर रजा का जन्म

दरअसल सिकंदर रजा तका पूरा नाम सिकंदर रजा बट है और उनका जन्म 1986 में पंजाब के सियालकोट में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से कश्मीर से ताल्लुक रखता है। वो तीन साल तक पाकिस्तान एयर फ़ोर्स पब्लिक स्कूल में पढ़े हैं लेकिन साल 2002 में, रज़ा अपने परिवार के साथ ज़िम्बाब्वे चले गए और वहीं बस गए औऱ वहीं से उन्होंने क्रिकेट की जर्नी शुरू की और वो अब पाकिस्तान के नहीं बल्कि जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने मई 2013 में जिम्बाब्वे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री की थी।

शोएब मलिक का बर्थ प्लेस सियालकोट है

दरअसल सानिया के पूर्व पति शोएब मलिक का बर्थ प्लेस सियालकोट है और वो क्रिकेटर है और इसी वजह से लोगों ने सानिया मिर्जा और सिकंदर रजा का कनेक्शन निकाल दिया, हालांकि दोनों के बीच में कोई रिश्ता नहीं है और ना ही दोनों ने कभी भी एक-दूसरे के ऊपर या खेल पर कोई प्रतिक्रिया दी है।

शोएब की आशिकमिजाजी से परेशान थीं सानिया!

गौरतलब है कि पाक मीडिया में कहा जा रहा है कि सानिया-शोएब की तलाक की वजह शोएब की आशिकमिजाजी रही, सानिया अपने पति की हरकतों से काफी टाइम से परेशान थीं। आपको बता दें सानिया मिर्जा क्रिकेटर मलिक की दूसरी पत्नी थीं। दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी, दोनों को शादी से एक बेटा है।

सानिया मिर्जा क्रिकेटर मलिक की दूसरी पत्नी थीं

शोएब मलिक ने सानिया से पहले आयशा नाम की पाक महिला से शादी की थी लेकिन सानिया से शादी से पहले उन्होंने उसको तलाक दे दिया था और अब उन्होंने सानिया को छोड़कर अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया है।

Fact Check

दावा

सानिया मिर्जा का सिकंदर रजा से है करीबी रिश्ता

नतीजा

सानिया मिर्जा का सिकंदर रजा से कोई रिश्ता नहीं है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+