Fact- Check: क्या सच में केंद्र सरकार चला रही है ' एक परिवार एक नौकरी योजना', सोशल मीडिया पर दावा कितना सच?

Ek Parivaar Ek Naukri Scheme Fact Check: सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर एक यूट्यूब वीडियो को वायरल करके दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा हर परिवार के एक सदस्य सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसकी जांच करने के बाद सच्चाई सामने आ गई है।दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि सरकार 'एक परिवार एक नौकरी' योजना चला रही है, जिसके तहत बिना परीक्षा के सीधी भर्ती होगी।

क्या है सच?

वीडियो शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एक परिवार एक नौकरी' योजना में स्थायी नियुक्ति होगी । इस वीडियो में पीएम मोदी की तस्वीर के साथ नौकरी के लिए फॉर्म भरने की सलाह दी जा रही है। वन इंडिया हिंदी ने अपनी जांच में पाया है कि केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। इसलिए सोशल मीडिया पर किया आ रहा दावा भ्रामक है।

india news
वहीं पीआईबी ने भी इस संबध में केंद्र सरकार की तरफ से सही जानकारी उपलब्ध करवाई है। प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वायरल वीडियो के थंबलेन को साझा करते हुए लिखा है कि एक यूट्यूब वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार के "एक परिवार एक नौकरी" के तहत हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह दावा फर्जी है।केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। कृपया इसे वीडियो को शेयर न करें।

दावा: वायरल पोस्ट में क्या बताया गया है?

सरकारी सूचना नामक एक यूट्यूब चैनल में वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें बताया गया है कि 'एक परिवार एक नौकरी' योजना के तहत पूरे देश में 18 से 50 वर्ष की आयु वाली महिलाओं और पुरुषों को नौकरी दी जा रही है। इसमें वेतनमान 35 हजार रुपये बताया गया है। इसके लिए अशिक्षित, 5वी 8वीं और 10वीं पास लोगों को क्रमश: 22000, 25000 और 28000 और 30000 रुपये वेतन मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी को फॉर्म भरना होगा। वीडियो के अंत में एक वेबसाइट का लिंक बताया गया है। साथ में लिखा है कि सरकारी नौकरी पाने का आखरी मौका, एक परिवार एक नौकरी फार्म कैसे भरें।

नतीजा

शासकीय योजना के नाम पर वायरल मैसेज की सत्यता के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया, तो ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। इस वजह से वायरल पोस्ट हमें संदिग्ध लगी। इसके बाद हमें पीआईबी द्वारा की गई पोस्ट गई ट्वीट मिली,जिससे ज्ञात हुआ है। सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा फर्जी है।

यह भी पढ़ें KRN Heat Exchanger IPO पर निवेशकों ने खूब लगाया पैसा, यहां चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस

Fact Check

दावा

दावा: एक परिवार एक नौकरी’ योजना के तहत पूरे देश में 18 से 50 वर्ष की आयु वाली महिलाओं और पुरुषों को नौकरी दी जा रही है।

नतीजा

PIB Fact Check के मुताबिक, यह दावा फर्जी है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+