Fack- Check: विराट कोहली ने क्या सच में डॉक्टर रेप-मर्डर पर की बात, उठाई फांसी की सजा की मांग? जानिए सच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आरजी कर हत्या और बलात्कार मामले के बारे में बात कर रहे हैं। इसमें कोहली को पीड़िता के साथ जो कुछ हुआ उसकी निंदा करते हुए सुना जा सकता है, साथ ही उन्होंने कहा कि सभी बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। वीडियो की जांच में पूर्व क्रिकेटर को लेकर किए जा रहे दावे की हकीकत सामने आई है।

वायरल वीडियो में विराट कोहली को लेकर बड़ा दावा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया है कि विराट कोहली ने कोलकाता लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर केस को लेकर बात की और उन्होंने मामले में सभी आरोपियों के फांसी सजा की मांग की।

Virat Kohli Fack- Check

क्या है वायरल दावे का सच
कोलकाता के लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर मामले में क्रिकेटर विराट कोहली के वायरल बयान की हकीकत की पड़ताल की गई तो जो सच सामने आया वो दावे से अलग था। दरअसल, मूल वीडियो 7 अप्रैल की पोस्ट किया गया था। जिसमें विराट कोहली को यह चर्चा करते हुए देखा जा सकता है कि इंडियन प्रीमियर लीग की कितनी टीमों के पास मौका था, लेकिन जब तक वह सफल नहीं हो गए, उन्होंने उनका समर्थन नहीं किया। विराट ने चर्चा के दौरान अपने 2018 के इंग्लैंड दौरे के बारे में बात की थी।

मूल वीडियो कहां मिला?
विराट कोहली को लेकर मूल वीडियो 26 फरवरी, 2022 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया मूल वीडियो मिला। वीडियो में, कोहली ने बताया कि कैसे आईपीएल ने उनके जीवन को बदल दिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का क्या मतलब है। वीडियो में विराट कोहली को अपने करियर के दौरान उतार चढ़ाओं पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है।

डॉक्टर्स है वीडियो
वायरल वीडियो की मूल वीडियो से तुलना करने पर साफ हो जाता है कि विराट कोहली ने कोलकाता के लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में आरोपियों को लेकर बात नहीं की। वीडियो को मूल वीडियो से छेड़छाड़ करके बनाया गया है। ऐसे में वायरल वीडियो में किया गया दावा पूरी तरह से फर्जी है।

ये पहला मौका नहीं है, विराट कोहली का वीडियो डॉक्टर्ड किया गया। इससे पहले भी दिग्गज क्रिकेटर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुबमन गिल की आलोचना करते हुए दिखाया गया। जांच में सामने आया कि वीडियो अमेरिकी पत्रकार ग्राहम बेन्सिंगर के साथ उनके 2019 के साक्षात्कार से लिया गया था और इसमें कोहली का एक एआई-जनरेटेड ऑडियो जोड़ा गया था।

Fact Check

दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया है कि विराट कोहली ने कोलकाता लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर केस को लेकर बात की और उन्होंने मामले में सभी आरोपियों के फांसी सजा की मांग की।

नतीजा

यरल वीडियो की मूल वीडियो से तुलना करने पर साफ हो जाता है कि विराट कोहली ने कोलकाता के लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में आरोपियों को लेकर बात नहीं की।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+