Fact Check: पोलिंग बूथ के अंदर क्या सच में वोटर ने तोड़ी EVM! क्या है Viral Video की हकीकत? जानिए
Fact Check: लोकसभा चुनाव के तहत 2 चरणों के मतदान सम्पन्न हो चुके हैं। तीसरे चरण के लिए चुनावी अभियान जोरों पर हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि एक शख्स ने पोलिंग बूथ के अंदर ईवीएम को तोड़ डाला। ऐसे में वीडियो की पड़ताल की गई तो सच सामने आया।
ईवीएम तोड़े जाने के दावे के साथ वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक्स यूजर ने लिखा, 'अरे भाई ने तो EVM ही तोड़ दी... अगर लोकतंत्र में जनता की आवाज नहीं सुनोगे तो जनता इसी प्रकार से अपनी आवाज को उठाने पर मजबूर हो रही है !? यह देश के लिए दुर्भाग्य है।' हालांकि सच की पड़ताल की गई तो हकीकत कुछ और निकली।

वायरल वीडियो में ईवीएम तोड़ने से जुड़ा हुआ वायरल किया जा रहा। इसमें एक वोटर ईवीएम को जमीन पर फेंकते हुए नजर आ रहा है। पड़तालम में सामने आया है कि वीडियो कर्नाटक के विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान शूट गया था। घटना मैसूर की थी जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने ईवीएम मशीन को तोड़ा था। इस खबर को 12 मई 2023 को द हिन्दू ने प्रकाशित की थी।
वायरल वीडियो को लेकर दावा भ्रामक
वीडियो से जुड़ कीवर्ड्स के जरिए जब गूगल पर सर्च किया गया तो पता चला कि वायरल वीडियो 12 मई 2023 को अपलोड किया गया। ईवीएम तोड़े जाने की यह घटना साल 2023 की है। वीडियो यूट्यूब अकाउंट 'कडक' पर अपलोड किया गया। घटना को कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी, जब मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने ईवीएम मशीन को तोड़ा था।
ऐसे में सोशल मीडिया पर ईवीएम तोड़े जाने को लेकर वायरल हो रहा दावा पूरी तरह भ्रामक है। ईवीएम तोड़ने की घटना का वीडियो पुराना है। इसका लोकसभा चुनाव 2024 से कुछ लेना-देना नहीं है।

Fact Check
दावा
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया गया कि एक शख्स ने पोलिंग बूथ के अंदर ईवीएम को तोड़ डाला। वीडियो को लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग से जोड़ा गया।
नतीजा
ऐसे में सोशल मीडिया पर ईवीएम तोड़े जाने को लेकर वायरल हो रहा दावा पूरी तरह भ्रामक है। ईवीएम तोड़ने की घटना का वीडियो पुराना है। इसका लोकसभा चुनाव 2024 से कुछ लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications