Fact Check: शशि थरूर ने क्या वाकई में पाकिस्तान की तारीफ की? वायरल वीडियो पर खुद तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच!
Fact Check: कांग्रेस सांसद शशि थरूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पाकिस्तान की कूटनीतिक रणनीति की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो तब सामने आया जब पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार की अपनी धमकी वापस ले ली थी। कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस शशी थरूर ने इस वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए नाराजगी जताई है।
शशि थरूर बोले- यह मेरी भाषा है और न ही मेरी आवाज
इस क्लिप को मनगढ़ंत बताते हुए थरूर ने स्पष्ट किया, "यह एआई-जेनरेटेड 'फेक न्यूज' है, और वह भी बहुत अच्छी नहीं। न तो यह मेरी भाषा है और न ही मेरी आवाज।" यह फर्जी वीडियो एक पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा प्रसारित किया गया था, जिसमें थरूर की आवाज का खराब ढंग से क्लोन बनाया गया था।

फर्जी वीडियो में क्या बोलते नजर आए शशि थरूर?
कथित वीडियो में थरूर जैसी एक आवाज ने कहा, "मुझे लगता है कि पाकिस्तान ने वाकई शानदार खेल दिखाया। मैं नहीं जानता कि वे मैदान पर क्या करेंगे, लेकिन कूटनीतिक रूप से उन्होंने जो किया वह अद्भुत है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से घिर गया था। यह इस बात का सबक है कि अच्छी कूटनीति एक कमजोर राष्ट्र को भी 'गोलियत' जैसा दिखा सकती है। पाकिस्तान ने ऐसा कर दिखाया है, और मैं इसके लिए उनकी सराहना करना चाहता हूं। यह अकल्पनीय है।"'
पहले बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब बीसीसीआई उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला से जुड़ी बताई जा रही एआई-परिवर्तित ऑडियो क्लिप को पाकिस्तानी क्रिकेट टॉक शो में प्रसारित किया गया था। इस कार्यक्रम को एआरवाई न्यूज पर पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक होस्ट कर रहे थे।
इस कथित ऑडियो क्लिप में शुक्ला जैसी आवाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा की गई बातचीत पर संतोष व्यक्त कर रही थी, जिसने पाकिस्तान को मैच में भाग लेने के लिए राजी किया था। हालांकि, शुक्ला ने बाद में स्पष्ट किया कि ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
राजीव शुक्ला के वीडियो के साथ की गई थी हेरफेर
शुक्ला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, "भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच पर मेरी टिप्पणियों के एक वीडियो को एआई का उपयोग करके ऑडियो बदलने के लिए हेरफेर किया गया है। ये बयान मेरे नहीं हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि इस भ्रामक सामग्री पर विश्वास न करें और इसे प्रसारित न करें, तथा ऐसे वीडियो जहां भी दिखें, उनकी रिपोर्ट करें।"
उन्होंने आगे कहा कि मैच को सुविधाजनक बनाने का आईसीसी का निर्णय खेल के लिए महत्वपूर्ण था। शुक्ला ने जोर देकर कहा, "यह फैसला क्रिकेट के लिए बहुत अहम है। क्रिकेट जारी रहना चाहिए और विश्व कप अब एक बड़ी सफलता होगा," क्योंकि वैश्विक क्रिकेट निकाय ने सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखा था।
इन संपादित वीडियो ने टी20 विश्व कप मैच को लेकर पाकिस्तान और आईसीसी के बीच चल रहे गतिरोध पर एक झूठी कहानी पेश की थी। पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के समर्थन में मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी, लेकिन वैश्विक क्रिकेट निकाय के साथ बातचीत के बाद उन्होंने अपने फैसले से नाटकीय यू-टर्न ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications