Fact- Check: पोलिंग बूथ पर क्या पिस्टल लेकर गए थे सलमान खान? जानिए Viral Video का सच
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान के पिस्टल लिए हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है। कथित रूप से दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर महाराष्ट्र में उस पोलिंग बूथ पर शूट की गई थी। ऐसे में वायरल दावे की पड़ताल में सच सामने आया है।
मतदान केंद्र पर कथित तौर पर पिस्तौल लिए अभिनेता की एक वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक फेसबुक यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हॉट हॉट| मैं लॉरेंस से नहीं डरता! सलमान खान चेतावनी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डालने पहुंचे।" वायरल तस्वीर में सलमान ग्रे टी-शर्ट, जींस और काली टोपी पहने मुंबई के एक मतदान केंद्र में प्रवेश करते दिख रहे हैं।

दावा फर्जी
वायरल वीडियो के दावे की पड़ताल में सच सामने आया है। यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडयो में एक्टर को कार से उतरने हुए देखा जा सकता है। जब वे मतदान केंद्र की ओर बढ़ते हैं, तो वे खाली हाथ नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में कोई पिस्टल नहीं है। मौके पर सुरक्षा बल मौजूद है। ऐसे में तस्वीर को लेकर किया गया दावा पूरी तरह गलत है।












Click it and Unblock the Notifications