Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: क्‍या वायनाड में प्रियंका गांधी ने पहना था क्रॉस? जानें वायरल तस्‍वीर का सच

वायनाड उपचुनाव में कांग्रेस उम्‍मीदवार और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव के लिए जमकर प्रचार किया।इस सबके बीच सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हो रही है। जिसको लेकर उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्‍होंने वायनाड में गले में क्रास पहना हुआ था। प्रियंका गांधी की ये फोटो सर्कुलेट कर आरोप लगाया जा रहा है कि वो अलग-अलग क्षेत्रों के मतदाताओं के अनुरूप अपने धार्मिक प्रतीकों को बदलती हैं।

इस तस्वीर में गांधी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हिंदू धर्म के 'रुद्राक्ष' की माला के साथ दिखाया गया है, और दूसरी तस्वीर में कथित तौर पर केरल में ईसाई क्रॉस के साथ दिखाया गया है। आइए जानते हैं क्‍या सच में प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड में क्रिशिचियन वोटर्स को लुभाने के लिए गले में क्रॉस पहना हुआ था?

Wayanad Bypoll

बता दें वायनाड में हो रहे उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हो चुका है। इसी दौरान ये सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई जिसमें एक फोटो जिसे वायनाड का बताया गया है उसमें प्रियंका गले में ईसाई धर्म वाला क्रॉस का निशान पहने नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने हिंदू धर्म में एक पवित्र तत्व 'रुद्राक्ष' की माला पहनी हुई थी

इस फोटो के जरिए आरोप लगाया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने जानबूझकर चुनावी मौसम के दौरान मतदाताओं को खुश करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग धार्मिक प्रतीक पहने हैं।

ये फोटो एक्‍स पर की गई शेयर एक्स यूजर ने प्रियंका गांधी इस कोलाज को कैप्शन के साथ साझा किया और लिखा "हिंदुओं को कैसे मूर्ख बनाया जाए? यहां देखें"। अब तक पोस्ट को 196,000 से अधिक बार देखा जा चुका था और 15,000 से अधिक लाइक्स मिले थे।

जानें प्रियंका गांधी की फोटो की क्‍या है सच्‍चाई?

हालांकि एबीपी फैक्‍ट चेक के अनुसार पहली प्रियंका ईसाई क्रॉस पहने गांधी की वायरल तस्वीर को डिजिटल रूप से बदल दिया गया है। मूल तस्वीर में क्रॉस दिखाई नहीं देता है, जो 2017 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली में लिया गया था। ओरिजन फोटो में प्रियंका गांधी ने रायबरेली में क्रॉस के बजाय एक अंडाकार पेंडेंट के साथ देखा गया था।

जानें कैसे प्रियंका गांधी के गले में आया क्रॉस?

प्रियंका गांधी को ईसाई क्रॉस के साथ दिखाने वाली विवादास्पद तस्वीर डिजिटल रूप से छेड़छाड़ की गई थी। फरवरी 2017 में फोटोग्राफर संजय कनौजिया द्वारा AFP के लिए खींची गई और गेटी इमेज है। वास्‍तविक तस्वीर में प्रियंका गांधी रायबरेली में एक रैली में चांदी के अंडाकार आकार के पेंडेंट के साथ दिखाया गया है। रिवर्स इमेज सर्च के माध्यम से इस फ़र्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+