Fact Check: क्या राष्ट्रपति भवन में नेताजी की जगह लगा दी गई उनका रोल करने वाले एक्टर की तस्वीर?
Fact Check: क्या राष्ट्रपति भवन में नेताजी की जगह लगाई गई अभिनेता की तस्वीर?
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ( Netaji Subhas Chandra Bose) की 125वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में उनके एक चित्र का अनावरण किया है। इस तस्वीर को लेकर एक बहस और विवाद तेजी से सोशल मीडिया में छिड़ गया है। दरअसल कई लोगों ने दावा किया है कि राष्ट्रपति भवन में जो चित्र लगाया गया है वो नेताजी बोस का ना होकर एक्टर प्रसनजीत चटर्जी का है, जिन्होंने एक फिल्म में नेताजी का रोल किया था।
Recommended Video

सरकार ने दावे को बताया गलत
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने राष्ट्रपति भवन में नेताजी के गलत पोट्रेट लगाए जाने के दावे को एकदम बेबुनियाद कहा है। सरकार की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन में नेताजी की जिस तस्वीर का अनावरण रामनाथ कोविंद ने किया वो असली है। ये पूरा विवाद खराब रिसर्च का नतीजा है।

कैसे शुरू हुआ ये विवाद
शनिवार को राष्ट्रपति ने इस चित्र का अनावरण किया और रविवार को इस पर विवाद शुरू हो गया। कुछ यूजर्स ने चित्र को एक्टर प्रसनजीत का बताते हुए केंद्र सरकार की इस गलती को लेकर सवाल उठाए। सोमवार तक ये मामला सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड होने लगा। इस चित्र को एक्टर का बताने वालों में टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा भी हैं। उन्होंे लिखा कि इस देश को अब भगवान ही बचाए क्योंकि सरकार से तो उम्मीद करना ही बेमानी हो गई है।

टीएमसी सांसद ने डिलीट कर दिया ट्वीट
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल समेत कई मशहूर लोगों ने इस चित्र को लेकर साल किए तो इसके बाद हजारों लोगों ने इस पर ट्वीट कर सवाल पूछे। जिसके बाद कुछ ट्विटर यूजर्स ने ही जानकारी दी कि जो पोट्रेट राष्ट्रपति भवन में लगाया गया है। वो नेताजी के पड़पोते चंद्र कुमार बोस ने पिछले साल शेयर किया था। जिसे पेंटर परेश मैती ने बनाया है। इसके बाद महुआ मोइत्रा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने इसको लेकर एक और ट्वीट करते हुए माफी भी मांगी।

Fact Check
दावा
राष्ट्रपति भवन में नेताजी की जगह एक्टर के चित्र का अनावरण
नतीजा
दावा गलत, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जिस चित्र का अनावरण किया. वो नेताजी का ही है.
Rating
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications