Fact Check: गाजियाबाद का मोहित पांडे जो बना अयोध्या राम मंदिर का मुख्य पुजारी? अब सामने आया वायरल दावे का सच?
Fact Check News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का अभिषेक 22 जनवरी 2024 को होना है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स से यह बात सामने आई है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले मोहित पांडे का चयन अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी के तौर पर किया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनका चुनाव 3 हजार आवेदकों में से राम मंदिर के मुख्य पुजारी के लिए हुआ है। मोहित पांडे दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के छात्र रहे हैं।
मोहित पांडे को राम मंदिर का मुख्य पुजारी बनाया गया...इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। तो आइए जानें ये अफवाह कैसे उड़ी?

मोहित पांडे क्या सच में बने अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी? क्या है सच?
इस खबर के वायरल होने के बाद अब 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट के सदस्य ने इन खबरों को गलत बताया है। 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा है कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए कोई मुख्य पुजारी नियुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने लोगों से झूठी खबरों पर ध्यान न देने का अनुरोध भी किया है।
कामेश्वर चौपाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''सूचना -: श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या हेतु किसी भी मुख्य पुजारी की नियुक्ति नहीं की गई है। कृपया भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें।!! जय श्री राम !!''

कामेश्वर चौपाल ने कहा कि फिलहाल सत्येन्द्र दास राम मंदिर के पुजारी हैं और किसी नए पुजारी की नियुक्ति नहीं की गई है। कामेश्वर चौपाल का कहना है कि हमारी तरफ से किसी मुख्य पुजारी का नाम नहीं लिया गया है। इंटरव्यू के बाद 21 लोगों को चुना गया था। उन्हें अभी छह महीने का प्रशिक्षण मिलना बाकी है। उसके बाद योग्यता के आधार पर फैसला लिया जाएगा।
कामेश्वर चौपाल ने कहा, सत्येन्द्र दास बेशक बुजुर्ग हैं, लेकिन वह वर्तमान में मुख्य पुजारी के कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं और उनके उत्तराधिकारी के रूप में किसी का नाम नहीं बताया गया है।
राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय व्यवस्थापक ने भी कही ये बात
यूपी तक की रिपोर्ट के मुताबिक मोहित पांडे का चुनाव राम मंदिर के पुजारी के तौर पर फिलहाल नहीं हुआ है। अभी उनका लगभग 6 महीने की ट्रेनिंग होनी है। उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस मामले पर उनसे बात करते हुए राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय व्यवस्थापक प्रकाश गुप्ता ने कहा है कि, 'जो 21 पुजारियों का चयन किया गया है, उसमें एक शख्स (मोहित पांडे) भी है। बस इसके अलावा और कुछ भी नहीं है।'
मोहित पांडे राम मंदिर के पुजारी के तौर पर नियुक्त हो गए हैं...? इस सवाल के जवाब में प्रकाश गुप्ता ने कहा कि, 'ये कहना गलत है। ऐसे कैसे नियुक्त हो गया। हम प्राण-प्रतिष्ठा और पूजा के लिए आवेदन मांगे थे। जिसमें 3 हजार लोगों के आवेदन आए थे। उन सभी का हमने इंटरव्यू किया है। जिसके बाद हमने 24 लोगों को चयन किया, जिसमें से 21 लोगों की ट्रेनिंग होनी है। उन 21 लोगों में एक मोहित भी है, बस इतनी ही बात है।'

Fact Check
दावा
दावा: गाजियाबाद के मोहित पांडे अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी बनाए गए हैं।
नतीजा
नहीं, गाजियाबाद के मोहित पांडे को अयोध्या राम मंदिर का फिलहाल मुख्य पुजारी नहीं नियुक्त नहीं किया गया है।
Rating
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications