Fact Check: क्या AAIB की जांच रिपोर्ट आ गई, डबल इंजन फेलियर से एयर इंडिया प्लेन क्रैश हुआ! क्या है दावे का सच

Fact Check: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के भीषण हादसे के बाद सोशल मीडिया और खासकर WhatsApp पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि यह विमान हादसा "डबल इंजन फेलियर" और "इलेक्ट्रिकल पॉवर ट्रांसफर इंटरप्शन" के कारण हुआ और यह रिपोर्ट एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी AAIB ने जारी की है। ये दावा पूरी तरह फर्जी (FAKE) है।

AAIB ने अभी तक Air India AI-171 क्रैश की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी नहीं की है। इसलिए सोशल मीडिया पर जो भी ये दावा कर रहे हैं कि AAIB ने अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा है कि एयर इंडिया विमान डबल इंजन फेलियर की वजह से क्रैश हुआ, वो पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

Fact Check AAIB

PIB Fact Check ने कहा- AAIB जांच रिपोर्ट की ये लेटर Fake है

भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के PIB Fact Check ने इस वायरल रिपोर्ट को पूरी तरह फर्जी (Fake) करार दिया है। AAIB ऐसी कोई रिपोर्ट जारी नहीं की है। यह रिपोर्ट WhatsApp पर फॉरवर्डेड मैसेज के रूप में वायरल हुई थी, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

वायरल हो रही रिपोर्ट जिसमें "Electrical Power Transfer Interruption" और "Dual-engine FADEC failure" का जिक्र है, वह फर्जी है। जो AAIB जांच की लेटर वायरल की जा रही है, वो लेटर भी फेक है।

वायरल मैसेज में क्या-क्या झूठ बोला गया?

  • जांच रिपोर्ट जारी होने का दावा: जबकि AAIB ने अभी तक कोई शुरुआती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है।
  • इंजन फेलियर का टेक्निकल एनालिसिस: बताया गया कि दोनों इंजन ने टेकऑफ के ठीक बाद काम करना बंद कर दिया, जो अभी तक आधिकारिक रूप से प्रमाणित नहीं है।
  • दुर्घटना का सटीक समय और सेकंड-दर-सेकंड डेटा: जो आमतौर पर फाइनल रिपोर्ट में आता है, न कि शुरुआती चरण में। ये भी गलत है।

सावधानी रखें

किसी भी वायरल रिपोर्ट या मैसेज को बिना पुष्टि के आगे शेयर न करें। केवल सरकारी या अधिकृत सूत्रों से आई जानकारी पर ही भरोसा करें। Air India AI-171 विमान हादसे को लेकर वायरल हो रही जांच रिपोर्ट पूरी तरह फर्जी है। अभी तक इस दुर्घटना की कोई आधिकारिक तकनीकी रिपोर्ट जारी नहीं हुई है। कृपया अफवाहों से बचें और तथ्यात्मक जानकारी ही साझा करें।

Fact Check

दावा

दावा: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने शुरुआत जांच में बताया कि एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 क्रैश डबल इंजन फेलियर की वजह से हुई।

नतीजा

फैक्ट: ये दावा फर्जी है। अब तक एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने कोई जांच रिपोर्ट जारी नहीं की है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+