Fact Check: गलती से भी ना कर देना WhatsApp पिंक लिंक पर क्लिक, नहीं तो हो जाएगी मुश्किल

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: साइबर विशेषज्ञों ने मोबाइल फोन पर भेजे जा रहे वायरस लिंक का शिकार होने से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मोबाइल पर भेजे गए लिंक में दावा किया जाता है कि व्हाट्सऐप का कलर बदलकर पिंक कलर का हो जाएगा और उसमें कई नई खूबियां जुड़ जाएंगी। साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स के मुताबिक व्हाट्एसऐप के आधिकारिक अपडेट होने का दावा करने वाले लिंक पर क्लिक करने से यूजर का फोन हैक हो जाएंगे और वे अपने व्हाट्सएप तक पहुंच खो सकता हैं।

whatsapp pink link

साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट राजशेखर राजाहरिया ने बताया कि व्हाट्सऐप पिंक से सावधान रहें। व्हाट्सएप ग्रुप में एक एपीके डाउनलोड लिंक वायरस फैलाने का काम कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कई व्हाट्सऐप यूजर्स को दुर्भावनापूर्ण लिंक साझा करते हुए भी देखा गया था। उन्होंने बताया कि व्हाट्सऐप पिंक के नाम से किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें वरना मोबाइल चलाना मुसीबतों से भरा हो जाएगा।

इस बारे में संपर्क करने पर व्हाट्सएप ने कहा कि अगर किसी को भी संदिग्ध मैसेज या ईमेल सहित कोई मैसेज मिलता है तो जवाब देने या उलझाने से पहले सावधानी बरतकर पूरी जांच करें और सतर्क रुख अपनाए। विशेष रूप से व्हाट्सएप ने हमें यह भी सलाह देते हुए कहा कि जो यूजर को सुविधा दी जा रहा है उसका यूज करें और हमें रिपोर्ट भेजे और उसको ब्लॉक करें।

Fact Check

दावा

WhatsApp को पिंक कलर में बदलने का दावा करने वाले लिंक की सच्चाई

नतीजा

पूरी तरह से फेक, चोरी हो सकता है आपका डेटा

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+