Fact Check: क्या आलिया भट्ट कर रही हैं प्रियंका गांधी के स्कूटी वाली घोषणा का प्रचार, जानें सच्चाई

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐलान करते हुए कहा था कि अगर यूपी में उनकी सरकार बनती है तो प्रदेश की इंटर पास छात्रा को स्मार्टफोन और स्नातक पास लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूली दी जाएगी। ऐसे में प्रियंका गांधी के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर अपारशक्ति खुराना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो प्रियंका गांधी के स्कूटी वाली घोषणा का प्रचार करतीं नजर आ रही है, ऐसे में क्या है इस वीडियो की सच्चाई जानिए...

scooty

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी पर सवार आलिया भट्ट यूपी चुनाव में की गई स्कूटी की घोषणा की तारीफ करते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि प्रियंका दीदी ने ली है प्रतिज्ञा... अब उत्तर प्रदेश की हर बेटी चलाएगी अपनी स्कूटी #कांग्रेस_की_प्रतिज्ञाएं

वीडियो में आप देख सकते है कि किसी कॉलेज के अंदर एक लड़की आलिया से पूछती है कि स्कूटर लेने का सोच रही थी ना। इस पर आलिया मुस्कुराते हुए हां करतीं हुई नजर आती है, जिसके बाद वहीं पास में चल रहे अपारशक्ति कहते हैं कि इसकी कौनसी लॉटरी लगने वाली है, जो स्कूटी ले लेगी, ये तो मेरी स्कूटी चलाती है, जिसके जवाब में आलिया कहती हैं कि सुना नहीं, प्रियंका दीदी ने स्कूटी देने का वादा किया है। कुछ ही दिन में हम भी अपनी स्कूटी चलाएंगे। वीडियो के अंत में लिखा आता है कि यूपी की हर स्नातक पास बेटियों को मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी।

वहीं जब इस वीडियो की सच्चाई पता लगाई तो यह पूरी तरह झूठी साबित हुआ। वायरल वीडियो, जिसको प्रियंका गांधी की घोषणा से जोड़ा जा रहा है, असल में हीरो मोटोकॉर्प कंपनी का एक विज्ञापन है, जिसको एडिट करके इस तरह का बना दिया। असली वीडियो में आलिया सिर्फ स्कूटी के फीचर्स के बारे में एक्टर अपारशक्ति को जानकारी देती हैं। देखिए ऑरिजल वीडियो...

Fact Check

दावा

आलिया भट्ट ने किया प्रियंका गांधी के स्कूटी वाली घोषणा का प्रचार

नतीजा

वायरल वीडियो फेक है, स्कूटी के ऐड को कांग्रेस की घोषणा से जोड़ा गया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+