Fact Check: किसान क्रेडिट से लिए लोन पर अब नहीं लगेगा कोई ब्याज? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई

नई दिल्ली, 17 मार्च: केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं को लेकर अक्सर ही कई तरह के दावे सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। अब एक दावा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) को लेकर वायरल है। अखबार की एक कटिंग फेसबुक, ट्विटर जैसे प्लेटफार्म पर शेयर की जा रही है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार अब किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए लोन पर कोई ब्याज नहीं लेगी। ये लोन ब्याजरहित होगा।

 KCC scheme

क्या है वायरल मैसेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए दैनिक जागरण अखबार की एक कटिंग फेसबुक, ट्विटर पर वायरल हो रही है। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के हवाले से कहा गया है कि एक अप्रैल, 2022 से केसीसी पर शून्य ब्याज लगेगा। आगे इसमें कहा गया है कि तीन लाख तक के केसीसी पर अभी तक किसान 4 फीसदी ब्याज दे रहे थे लेकिन मोदी सरकार ने अब फैसला लिया है कि तीन लाख के केसीसी पर किसानों से कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। इसको लेकर केंद्र ने लेटर जारी कर दिया है। खबर में ये भी कहा गया है कि केंद्र सरकार पर इससे 16,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा लेकिन किसान हित के लिए ये फैसला हुआ है।

axscdvfbghm

सच्चाई क्या है?

इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है, अखबार की से कटिंग एडिटिंग के जरिए तैयार की गई है। केंद्र सरकार की ओर से केसीसी लोन को लेकर ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है, जिसमें केसीसी योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण की बात कही गई हो। ऐसे में इस पर यकीन ना करें। आप केसीसी से लोन लेने जा रहे हैं तो बैंक या संबंधित दफ्तर से पूरी जानकारी लेने के बाद ही आगे बढ़ें।

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड

किसान क्रेडिट कार्ड केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसके तहत किसानों को लोन मुहैया कराया जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना करीब ढाई दशक से चल रही है। जिसमें समय-समय पर कुछ बदलाव भी होते रहे हैं। मौजूदा समय में भी बड़ी संख्या में किसानों ने इस स्कीम के तहत लोन लिया है।

Fact Check

दावा

केसीसी लोन पर ब्याज ना लिए जाने का दावा

नतीजा

दावा गलत, सरकार ने नहीं किया ऐसा कोई ऐलान

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+