Fact Check: केंद्र ने नहीं चलाई 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना', वायरल हो रहा दावा फर्जी

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। इंटरनेट की दुनिया में आज के समय कुछ भी वायरल कराना मुश्किल काम नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों को तथ्यों के साथ जानकारी कम और झूठ ज्यादा फैलाया जाता है। ऐसा ही एक फेक दावा इन दिनों यूट्यूब वीडियो के जरिए खूब वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में क्लेम किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने कन्याओं को 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' के अंतर्गत हर महीने 2000 रुपए देने की योजना शुरू की है।

Center did not run Prime Minister Kanya Ashirwad Yojana claim going viral is fake

Recommended Video

    Fact Check: PM Kanya Ashirwad Yojana के तहत हर माह मिलेंगे 2000 रु. ? | वनइंडिया हिंदी

    खबर लिखे जाने के कुछ घंटे पहले ही यूट्यूब चैलन 'सरकारी गुरू' पर एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' को लेकर कई दावे किए गए है। वीडियो में शख्स कहता है कि किसी भी सरकारी बैंक में 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' के तहत खाता खुलवाने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से हर महीने उस अखाउंट में 2000 रुपए की धनराशि डाली जाएगी। इसके अलावा यूट्यूबर एक वेबसाइट का भी जिक्र करता है जिसमें पीएम मोदी और एक बच्ची की फोटो लगाई गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'सरकारी गुरू' चैनल पर 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' के संबंध में दी गई सभी जानकारियां झूठी हैं।

    यह भी पढ़ें: Fact Check: RBI आपको देगा 8 करोड़, बस देना होगा 19900 रुपए, आपके पास भी आया मैसेज तो हो जाएं अर्लट

    वीडियो पोस्ट होने के बाद खुद प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने भी वीडियो को फेक बताते हुए यूट्यूबर द्वारा किए जा रहे दावों का खंडन किया। पीआईबी द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया, 'एक youtube चैनल द्वारा दावा किया जा रहा है कि कन्याओं को 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 2000 रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। यह दावा फर्जी है, केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।' पीआईबी के स्पष्टीकरण से पहले ही वीडियो के 7 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है और यह अभी भी चैनल पर मौजूद है।

    Fact Check

    दावा

    'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' के अंतर्गत हर महीने मिलेंगे 2000 रुपए।

    नतीजा

    यह दावा फर्जी है, केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+