FACT CHECK: क्या पत्ता गोभी से फैल सकता है कोरोना, जानें इस दावे की सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पत्ता गोभी से कोरोना वायरस फैल सकता है। इस खबर को पीआबी ने अपनी जांच पड़ताल में गलत पाया है।
नई दिल्ली, 31 मई। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पत्ता गोभी से कोरोना वायरस फैल सकता है। इस दावे को डब्ल्यूएचओ ने गलत बताया है।

न खाएं पत्ता गोभी
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस खबर में लोगों को पत्ता गोभी खाने के प्रति आगाह किया गया है। खबर में कहा गया है कि डब्ल्यूएचओ ने यह कहा है कि पत्ता गोभी में कोरोना लंबे समय तक रह सकता है। खबर कहती है कि पत्ता गोभी में कोरोना 30 घंटे से ज्यादा समय के लिए रह सकता है।
डब्ल्यूएचओ ने खबर को बताया गलत
डब्ल्यूएचओ इंडिया के एक प्रतिनिधि ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह दावा गलत है और संगठन ने ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है।
पीआईबी ने भी पिछले साथ की थी जांच
आपको बता दें कि पिछले साल भी इसी प्रकार की एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पीआईबी ने अपनी जांच पड़ताल में इस खबर को गलत बताया था। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने भी अपनी वेबसाइट पर कहा है कि भोजन से जुड़े कोविड -19 के संचरण का समर्थन करने के लिए वर्तमान में कोई सबूत नहीं हैं। भारत में कोरोना वायरस के फैलने के बाद से इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई फेक न्यूज फैलाई जा रही हैं, जिनका समय समय पर पीआईबी फैक्ट चेकिंग टीम ने भंडाफोड़ किया है।

Fact Check
दावा
cabbages spread Covid-19
नतीजा
NO












Click it and Unblock the Notifications