Fact Check: नदी में मगरमच्छ से घिरे लड़के का यह वीडियो नहीं है मध्य प्रदेश का, जानिए कहां की है घटना
नई दिल्ली, सितंबर 02। भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों के अंदर बारिश ने जबरदस्त कहर ढहाया है। भारी बारिश की वजह से पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में बाढ़ की समस्या पैदा हो गई है। साथ ही नदी नाले उफान पर होने की वजह से जल में रहने वाले जीव जंतु सड़कों पर देखे जा रहे हैं जो कि इंसानों के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो मध्य प्रदेश के चंबल का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चंबल इलाके का है, जहां भारी बारिश के बाद चंबल नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि वीडियो में एक युवक उसमें डूबता हुआ दिख रहा है और तभी एक मगरमच्छ उसके आसपास आ जाता है। इसी दौरान राहत बचाव की टीम वहां पहुंच जाती है और उस लड़के को रेस्क्यू कर लेती है।
पहली बार देखने में तो यह वीडियो हर किसी को सही लग रहा था, लेकिन यह मध्य प्रदेश का नहीं है। इस वीडियो को गलत लोकेशन के साथ टैग करके वायरल किया जा रहा है। Boomlive.in की जांच पड़ताल में यह वीडियो तो सही पाया गया है, लेकिन इसकी लोकेशन मध्य प्रदेश नहीं है। फैक्ट चेक में सामने आया है कि यह वीडियो बांग्लादेश का है और इसे सोशल मीडिया पर गलत लोकेशन के साथ शेयर किया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो अगस्त 2021 का है और यह घटना बांग्लादेश के चांदपुर इलाके में घटी थी। चांदपुर पुलिस ने इस वीडियो को कंफर्म भी किया है। आपको बता दें कि इस घटना का ओरिजनल वीडियो BD Travellers21 नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला है जो कि पूरा वीडियो है। यह वीडियो इस चैनल पर 27 अगस्त 2021 को अपलोड किया गया था। घटना के पूरे वीडियो को देखने के बाद पता चल रहा है कि इस वीडियो में सभी लोग बांग्ला भाषी हैं और वीडियो की लोकेशन भी बांग्लादेश के चांदपुर की है, लेकिन इस वीडियो को इन दिनों ट्विटर पर गलत जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है।
यह है गलत लोकेशन के साथ शेयर किया गया वीडियो
जिंदगी और मौत के बीच, अक्सर जीत जिंदगी को होती है। कुछ ऐसा ही चंबल नदी में देखने को मिला, जब एक बच्चा बाढ़ की वजह से चंबल नदी में फंस गया। इस दौरान उसके चारों ओर मगरमच्छ थे, लेकिन बच्चे ने संघर्ष और साहस का परिचय देते हुए जिंदगी और मौत के बीच आखिरकार जिंदगी की जंग जीत ली। pic.twitter.com/UwTe7ed9qS
— Bablu Yadav Dhaturiya (@bablu_dhaturiya) August 25, 2022
और यह है घटना का सही वीडियो

Fact Check
दावा
Viral Video claim is false
नतीजा
Viral Video claim is false












Click it and Unblock the Notifications