कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका को लेकर वायरल हुई थी ये खबर, अब BJP ने बता दिया- Fake News

Sofiya Qureshi and Vyomika Singh: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक अखबार की क्लिप वायरल हुई। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 'ऑपरेशन सिंदूर का चेहरा रहीं भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह9 जून को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा शुरू किए जाने वाले महत्वाकांक्षी महिला-केंद्रित अभियान का चेहरा होंगी।' अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इन खबरों को खारिज कर दिया है और उसको फर्जी खबर बताया है।

भारतीय जनता पार्टी ने साफ-साफ इन खबरों को फेक न्यूज बताते हुए कहा है कि कर्नल सोफिया कुरैशी या विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भाजपा प्रचार वाली खबर गलत है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर ने इन खबरों को "फेक न्यूज" करार देते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी का ऐसा कोई इरादा नहीं है।

Sofiya Qureshi and Vyomika Singh

अमित मालवीय ने पोस्ट कर कहा- यह Fake News है

अमित मालवीय ने एक्स पर कहा,

''यह Fake News है। भाजपा की कर्नल सोफिया कुरैशी या विंग कमांडर व्योमिका सिंह को अभियान का चेहरा बनाने की कोई योजना नहीं है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी द्वारा की गई टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कर्नल कुरैशी को समुदाय के भीतर एक सशक्त मुस्लिम महिला के उदाहरण के रूप में उजागर करने के बारे में बस एक सीमित बात कही थी।''

भाजपा के मुताबिक, सिद्दीकी का बयान केवल इस संदर्भ में था कि कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे उदाहरण समुदाय के भीतर सशक्त मुस्लिम महिलाओं की प्रेरक कहानियों को दिखाते हैं। इसका पार्टी की प्रचार रणनीति से कोई संबंध नहीं है।

पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे समाज के विभिन्न वर्गों की सशक्त महिलाओं को प्रेरणा के रूप में सामने लाते रहे हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति को चुनाव प्रचार का चेहरा बनाने की योजना जैसी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस स्पष्टीकरण के बाद अब यह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फैलाई जा रही जानकारी पूरी तरह भ्रामक है। हालांकि जिस मीडिया संस्थान ने इस खबर को चलाया था...उन्होंने इसके लिए माफीनामा भी जारी किया है।

'घर-घर सिंदूर पहुंचाएगी भाजपा', ये खबर भी है Fake

एक अन्य मीडिया हाउस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मोदी 3.0 की वर्षगांठ पर भाजपा घर-घर सिंदूर पहुंचाएगी अभियान चलाने वाली है। जो 9 जून से एक माह तक चलेगा। लेकिन भाजपा ने इस खबर को पूरी तरह फर्जी बताया है।

30 मई 2025 अमित मालवीय ने एक्स पोस्ट में कहा,

''बहुत सारे लोग भास्कर में प्रकाशित इस Fake News के आधार पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन हद तो तब हो गई जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री, एक अधिकृत सरकारी मंच से, एक ट्रोल की तरह इस आधारहीन खबर को लेकर राजनीति करने लगीं। ममता बनर्जी को अपने प्रदेश की बदहाली की चिंता करनी चाहिए, और देश की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बेतुकी बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए। पश्चिम बंगाल संप्रदायिकता की आग में जल रहा है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बेरोज़गारों के पास रोजगार नहीं है -ये ममता बनर्जी की प्राथमिकताएं होनी चाहिए। कांग्रेस के प्रवक्ता हल्के लोग हैं, उनसे बेहतर की अपेक्षा करना भी उचित नहीं है।''

Fact Check

दावा

दावा: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भाजपा के लिए प्रचार करेंगी।

नतीजा

फैक्ट: भाजपा ने कहा है कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर ये दावा फेक है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+