Fact check: बिल गेट्स ने कोरोना वैक्सीनेशन को वापस लेने की उठाई मांग! जानिए इस दावे की क्या है सच्चाई

नई दिल्ली, सितंबर 06। शुरुआत से ही कोरोना वैक्सीनेशन के समर्थक रहे बिल गेट्स को लेकर एक दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम को वापस लेने की बात कही है। कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर संदेह करने वाली एक वेबसाइट के सटायर आर्टिकल के कई स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें दावा किया गया है कि बिल गेट्स ने कोरोना वैक्सीनेशन को बहुत घातक माना है और इसे वापस लेने का आग्रह किया है।

कोरोना महामारी में बिल गेट्स से जुड़े कई दावे निकले हैं फर्जी

कोरोना महामारी में बिल गेट्स से जुड़े कई दावे निकले हैं फर्जी

इन स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि बिल गेट्स ने सभी कोविड वैक्सीन को वापस लेने की बात बोली है। साथ ही बिल गेट्स ने वैक्सीन को कल्पना से अधिक खतरनाक बताया है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान बिल गेट्स से जुड़े कई दावे ऐसे किए गए हैं, जो फर्जी निकले। वहीं बिल गेट्स हमेशा ही कोरोना वैक्सीनेशन के समर्थक रहे हैं।

बिल गेट्स को लेकर किया दावा है फर्जी

बिल गेट्स को लेकर किया दावा है फर्जी

ऐसे में बिल गेट्स को लेकर किया जा रहा ये दावा बिल्कुल फर्जी साबित होता है। उन्होंने कभी वैक्सीनेशन को वापस लेने की बात नहीं कही और जिस वेबसाइट के आर्टिकल के स्क्रीनशॉट शेयर हो रहे हैं, वो वेबसाइट ही वैक्सीनेशन पर सवाल खड़े करने वाली वेबसाइट है। उस वेबसाइट पर ऐसे कई आर्टिकल देखे जा सकते हैं, जो फर्जी हैं।

फर्जी आर्टिकल को भी शेयर किया यूजर्स ने

फर्जी आर्टिकल को भी शेयर किया यूजर्स ने

बिल गेट्स के इस फर्जी दावे वाले आर्टिकल को सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सच मानकर शेयर किया है। ऐसे ही एक यूजर ने आर्टिकल को शेयर करते हुए लिखा है कि अरबपति, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और कोविड 19 वैक्सीन को सपोर्ट करने वाले बिल गेट्स ने कोविड-19 जेनेटिक आधारित वैक्सीन को तुरंत बाजार से हटाने की बात कही है।''

ये भी पढ़ें: '30 दिन में 2 करोड़ लोगों का टीकाकरण', 'तीसरी लहर' से निपटने को महाराष्ट्र सरकार ने रखा टारगेट

Fact Check

दावा

Claim falsed

नतीजा

Claim falsed

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+