Fact Check: लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन की इच्छा? जानिए चंद्रशेखर रावण के वायरल वीडियो का सच
Chandrashekhar Azad Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू है। सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस बीच सोशल मीडिया भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है।
वायरल वीडियो में चंद्रशेखर रावण अखिलेश यादव को लेकर काफी कुछ कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर सपा को उनकी जरूरत होगी तो वो अखिलेश यादव का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव से पहले कई तरह की खबरें वायरल हो रही है। कुछ वीडियोज के रूप में तो कुछ प्रत्याशियों की लिस्ट के तौर पर। ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों भीम आर्मी चीफ की वायरल है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर अखिलेश यादव को उनकी जरूरत है तो वो सपोर्ट करने के लिए तैयार है।
Changing India नाम के वैरिफाइ एक्स अकाउंट से चंद्रशेखर का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा-"इनको किसी ने सद्बुद्धि दे दी है। समझ गए हैं कि यदि 2027 में खाता खोलना है तो 2024 में निस्वार्थ समर्थन देना होगा। इस नए दौर में समाजवादी पार्टी का साथ दिए बिना गाड़ी नहीं चल सकती।"
इनको किसी ने सद्बुद्धि दे दी है। समझ गए हैं कि यदि 2027 में खाता खोलना है तो 2024 में निस्वार्थ समर्थन देना होगा। इस नए दौर में समाजवादी पार्टी का साथ दिए बिना गाड़ी नहीं चल सकती। #AkhileshYadav | #ChandrashekharAzad pic.twitter.com/hjXGx5Nx4e
— Changing India (@changing_india_) April 2, 2024
वीडियो के अंदर चंद्रशेखर ये कहते हुए सुने जा सकते हैं कि "अगर अखिलेश यादव खुद कहते हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए चंद्रशेखर की जरूरत है, तो वे बिना किसी के सपा का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।"
जानिए वायरल वीडियो का सच?
वहीं जब सोशल मीडिया के दावे को लेकर भीम आर्मी चीफ के वीडियो की पड़ताल की गई तो मामला पूरा उलट निकला। जांच में यह वीडियो टीवी9 भारतवर्ष के एक इंटरव्यू का पार्ट था, जिसके साथ छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है।
न्यूज चैनल के यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को दो साल पहले अपलोड किया गया था। वीडियो को 16 जनवरी 2022 को यूट्यूब पर डाला गया था। ऐसे में वायरल दावा भ्रम फैलाने वाला है। इसका हालिया चुनाव से कोई भी संबंध नहीं है।
खबर के अंत में अपने उस डिबेट का वीडियो भी एंबेड किया है, जिसमें 16 मिनट और 44 सेकंड पर वो देखा जा सकता है, जो चंद्रशेखर आजाद वही बोल रहे हैं जो वायरल वीडियो में दिखाया गया है। बता दें कि पूरा वीडियो यूपी विधानसभा चुनाव का है, जिसे अब लोकसभा चुनाव से जोड़कर वायरल किया गया है। ऐसे में वायरल दावा पूरी तरह से फेक है।

Fact Check
दावा
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि भीम आर्मी चीफ ने यूपी में सपा के साथ गठबंधन की इच्छा जताई है।
नतीजा
वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है। जनवरी 2022 को यूट्यूब पर अपलोड किया था। जिसको अब लोकसभा चुनाव के साथ जोड़कर शेयर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications