Fact Check: क्या मुस्लिम मूर्तिकार बना रहा वो मूर्ति जो राम मंदिर में की जाएगी स्थापित? जानिए वायरल दावे का सच
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम राज्याभिषेक नाम दिया है। 22 जनवरी के एक दिव्य और भव्य उत्सव के दौरान श्री राम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला को स्थापित किया जाएगा।ऐसे एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मूर्तिकारों को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है। हालांकि इस दावे का कोई ठोस आधार नहीं है। ऐसे में इसे सच की कसौटी पर पखना आवश्यक है।
राम मंदिर ट्रस्ट ने रामलला की मूर्ति बनाने की जिम्मेदारी देश के तीन अनुभवी शिल्पकारों को सौंपी है, जो कड़ी मेहनत करके 5 वर्ष के बालक के रूप भगवान की मूर्ति को अपनी कल्पना के आधार पर मूर्ति के जरिए सजीव रूप देने में लगे हैं।

दावा किया जा रहा है कि श्री राम जन्मभूमि पर बनने वाले राम मंदिर के लिए पश्चिम बंगाल के आर्टिस्ट मोहम्मद जमालुद्दीन और उनके बेटे बिट्टू मूर्तियां बना रहे हैं। ये दावा इसलिए किया क्योंकि जमालुद्दीन हर साल दुर्गा पूजा के दौरान देवी मूर्तियां बनाते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में एक तस्वीर भी शेयर की गई, जिसमें देखा गया कि भगवान राम की मूर्ति के साथ दिख रहे शख्स की तस्वीर बेंगलुरु के सद्दाम की है, जिसका अयोध्या मंदिर से कोई वास्ता नहीं है। इन दावों की जब पड़ताल की गई तो पाया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल दोनों दावे भ्रामक हैं।
वायरल दावे के सच के पड़ताल में पाया गया कि जमालुद्दीन और बिट्टू द्वारा बनाई मूर्तियां भक्तों के लिए राम मंदिर के बाहर स्थापित की जाएंगी। दरअसल, राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक कर्नाटक के गणेश भट्ट व अरुण योगीराज और राजस्थान के सत्यनारायण पांडेय रामलला की मूर्ति बना रहे हैं। इन तीनों मूर्तिकारों को भगवान राम को 5 वर्ष के बालक के रूप की मूर्ति बनाने का जिम्मा सौंपा गया है, तीनों कलाकारों में जिसकी मूर्ति मंदिर ट्रस्ट द्वारा निर्धारित मानक पर खरी उतरेगी, वही राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि श्री राम जन्मभूमि पर बनने वाले राम मंदिर के लिए पश्चिम बंगाल के आर्टिस्ट मोहम्मद जमालुद्दीन और उनके बेटे बिट्टू मूर्तियां बना रहे हैं।
नतीजा
राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाने वाली मूर्ति कर्नाटक के गणेश भट्ट व अरुण योगीराज और राजस्थान के सत्यनारायण पांडेय रामलला की मूर्ति बना रहे हैं। ऐसे में वायरल पोस्ट भ्रामक है।












Click it and Unblock the Notifications