FACT CHECK: क्या अमित शाह ने सीएम योगी को बताया यूपी चुनाव में जीत का मंत्र? जानिए वायरल खत की सच्चाई
नई दिल्ली। सोशल मीडिया जहां कई मामलों में मददगार साबित होता है उससे कई चुनौतियां भी सामने आई हैं। अफवाह और फेक न्यूज सोशल मीडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पत्र वायरल हो रहा है जिसे अमित शाह के नाम से बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस लेटर को अमित शाह ने सीएम योगी को लिखा है। दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने पत्र में लिखा है कि कोविड -19 टीकाकरण प्रक्रिया को तेज करना यूपी में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
Recommended Video

इस पत्र में अमित शाह ने यूपी के सीएम को कोरोना की दूसरी लहर में बिगड़ी स्थिति को संभालने को उठाए गए कदमों की प्रशंसा की है। आगे लिखा गया है- अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में थोड़ा एफर्ट्स लगाने की जरूरत है। जुलाई मध्य तक 18 से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस में थोड़े और प्रयास करने होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि इस प्रक्रिया को समय से पूरा करने में आप कामयाब होंगे। यह वैक्सीन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में होनेवाले चुनाव में जीत की कुंजी साबित होगी। आपके और आपकी टीम के साथ मेरी शुभकामनाएं हैं।
लेकिन जब इस पत्र का फैक्ट चेक किया गया तो पता चला कि ये फर्जी है। सोशल मीडिया में वायरल लेटर के बारे में पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने कहा है कि यह फेक है। पीआईबी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। पने ट्वीट में पीआईबी ने लिखा है, "सोशल मीडिया में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया एक लेटर वायरल हो रहा है। यह लेटर फर्जी है। यूपी के सीएम को अमित शाह ने इस तरह का कोई पत्र नहीं लिखा है।"

Fact Check
दावा
Fake
नतीजा
Amit Shah’s letter to Yogi Adityanath on Covid vaccinations being key to UP polls is morphed












Click it and Unblock the Notifications