Fact Check: क्या पाकिस्तान के गुरुद्वारे पर हुआ आतंकी हमला? जानें वायरल वीडियो का सच
पाकिस्तान के गुरुद्वारे में हमले के वायरल वीडियो का सच सामने आ चुका है। पड़ताल में यह वीडियो अफगानिस्तान के काबुल का पाया गया है।
पाकिस्तान के गुरुद्वारे में हमले का दावा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि पाकिस्तान में नमाज की अजान के दौरान गुरुद्वारे में गुरबाणी की आवाज सुनकर हमला किया गया।
वीडियो में फर्श पर लाशों का ढेर नजर आ रहा है। वीडियो में घातक हमले के कारण परिसर के अंदर हुई तबाही को दिखाया गया है। चीख पुकार की आवाजें सुनाई पड़ रही हैं। वहीं, पड़ताल में वायरल दावों का सच अब सामने आ चुका है। क्या है वायरल दावे का सच?

दरअसल, वायरल वीडियो अफगानिस्तान के काबुल का है, न कि पाकिस्तान का। 25 मार्च 2020 में काबुल के एक गुरुद्वारे पर हुए हमला हुआ था। वीडियो 30 मार्च 2020 को सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस हमले में 25 लोगों की जान चली गई थी।
इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह से संबद्ध इस्लामिक स्टेट-खोरासन प्रांत (आईएसकेपी) ने बाद में घातक आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली। अफगानिस्तान के एक गुरुद्वारे में हुए आतंकवादी हमले के बाद का वीडियो पाकिस्तान का बताकर गलत तरीके से साझा किया जा रहा है।

Fact Check
दावा
वायरल दावा गलत है।
नतीजा
अफगानिस्तान के गुरुद्वारे में हुए आतंकवादी हमले को पाकिस्तान का बताकर वायरल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications