Fact Check: 'द कश्मीर फाइल्स' के समर्थन में आया यह विदेशी युवक? जानिए वायरल फोटो की क्या है सच्चाई
नई दिल्ली, मार्च 19। कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पिछले 1 हफ्ते के अंदर कमाई के कई रिकॉर्ड बना चुकी है। यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म के फेमस होने की वजह यही है कि फिल्म काफी चर्चाओं में है। इस फिल्म के समर्थन और इसके विरोध में लोग आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी कई दिनों से फिल्म को लेकर कई भ्रामक जानकारियां साझा की जा रही हैं, जिसके झांसे में लोग आ रहे हैं।

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हैं कई भ्रामक जानकारियां
ऐसी ही एक फर्जी फोटो के बारे में हम आपको बताते हैं, जिसके बारे में लोगों को जरूर जानना चाहिए। दरअसल, कश्मीर फाइल्स के समर्थन के लिए ट्विटर पर #TheKashmirFiles और #Justice_For_kashmiriHindus जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन दो हैशटैग पर फिल्म से संबंधित खूब कंटेंट शेयर किया जा रहा है। ऐसे में एक विदेशी युवक की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या है उस फोटो में ?
वायरल हो रही फोटो में एक विदेशी युवक हाथ में प्लेकार्ड लिए खड़ा है। उसके प्लेकार्ड पर लिखा है, "कश्मीर फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं , वह हिंदुओं को जगाने की एक कोशिश है। अंजना (@Anjna16) नाम के ट्विटर अकाउंट से यह फोटो शेयर की गई है। फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि इस फिल्म को देखने के बाद हमें यह चयन करना है कि हमें सोते रहना है या फिर जागना है, जरा बुद्धिमानी से सोचिए कि जो लोग इतिहास से नहीं सीखते वो ऐसी घटनाओं को दोहराने की कोशश में रहती हैं।

जानिए वायरल फोटो की सच्चाई?
अब आपको इस फोटों की सच्चाई के बारे जान लेना चाहिए कि आखिर यह फोटो कितनी सही है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, वायरल फोटो पूरी तरह से फर्जी है। इस विदेशी युवक के प्लेकार्ड पर जो लिखा हुआ दिख रहा है, वो एडिटेड है यानि कि किसी ने इस फोटो के साथ छेड़छाड़ की है। असली फोटो सेथ फिलिप्स नाम के एक अमेरिकी शख्स की है, जिसे के सोशल मीडिया अकाउंट पर है और उस फोटो में प्लेकार्ड पर लिखा है, 'Stop Using Group Pics for your Dating Profile'। इंस्टाग्राम पर यह फोटो @dudewithsign नाम के एक वेरिफाइड अकाउंट पर है।

Fact Check
दावा
Viral Photos is false
नतीजा
Viral Photos is false












Click it and Unblock the Notifications