Fact Check: क्या सच में नागपुर से रवाना हुए 90 कंटेनर हो गए लापता, अब रेलवे ने ही बताया सच
सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि नागपुर से रवाना हुए 90 कंटेनर लापता हो गए हैं। लेकिन अब सेंट्रल रेलवे की ओर से इस खबर की हकीकत बताई गई है।

Fact Cehck: सोशल मीडिया पर अक्सर आपको सही और गलत खबर में फर्क जानना मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी दुविधा को खत्म करने के लिए हम फैक्ट जैसी खबरें लेकर आते हैं जिसके जरिए सोशल मीडिया पर फेक खबरों से आपको बचा सके। इसी तरह की एक खबर ऑनलाइन पोर्टल पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमे दावा किया जा रहा है कि नागपुर से मुंबई जा रहे 90 कंटेनर लापता हो गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह ट्रेन 1 फरवरी को मिहान इनलैंड कंटेनर डिपो से रवाना हुई थी, इसे जेनएपीटी अगले चार से पांच दिन में पहुंच जाना चाहिए था। लेकिन 12 दिन के बाद भी यह अभी तक लापता है और प्रशासन इसे तलाश नहीं पा रहा है, ना ही इसकी लोकेशन का पता लगा पा रहा है।
लेकिन इस खबर पर अब खुद भारतीय रेलवे की ओर से सफाई दी गई है। सेंट्रल रेलवे के पीआर डिपार्टमेंट की ओर से एक बयान जारी करके इस मामले में सफाई देते हुए खबर को फर्जी बताया गया है। सेंट्रल रेलवे की ओर से कहा गया है कि यह खबर तथ्यात्मक रूप से गलत है। 90 कंटेनर लेकर बुसवाई डिवीजन 5 फरवरी को ही पहुंच गई है। जैसा की खबर में दावा किया गया है कि कंटेनर लापता हो गए हैं वह बिल्कुल गलत है। इसे गंतव्य स्थान से खुद जेएनपीटी पोर्ट लेकर जाया गया है। रिपोर्टर ने जो गलत जानकारी शेयर की है उसकी जांच की जाएगी।
आप लोगों से अपील है कि इस तथ्य को अपने पाठक तक सही तरह से पहुंचाएं और उन्हें सच से अवगत कराएं। अपने पाठकों को हमेशा सही जानकारी मुहैया कराने के लिए हम आपसे अपील करते हैं कि रेलवे से जुड़ी कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी तथ्यात्मक पुष्टि कर लें, रेलवे के अधिकृत व्यक्ति से बयान ले लें। ऐसे में रेलवे की ओर से जारी बयान के बाद स्पष्ट है कि 90 कंटेनर लापता नहीं हुए बल्कि तय समय पर ही अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच गए।
𝗙𝗔𝗖𝗧 𝗖𝗛𝗘𝗖𝗞
— Central Railway (@Central_Railway) February 14, 2023
The news in circulation about the missing of rake carrying containers from Nagpur to Mumbai is 𝗳𝗮𝗰𝘁𝘂𝗮𝗹𝗹𝘆 𝗶𝗻𝗰𝗼𝗿𝗿𝗲𝗰𝘁. The clarification issued may please be carried for the correct information of readers. @RailMinIndia pic.twitter.com/nVIY1proWV

Fact Check
दावा
90 कंटेनर जोकि नागपुर से रवाना हुए वह लापता हो गए।
नतीजा
सेंट्रल रेलवे ने खबर को बताया गलत, समय पर पहुंचे कंटेनर












Click it and Unblock the Notifications