Dengue: देश के कई हिस्सों में बढ़ रहा है डेंगू का खतरा, जानें कैसे फैलता है डेंगू, लक्षण और बचाव के तरीके
Dengue: देश के कई हिस्सों में बढ़ रहा है डेंगू का खतरा, जानें कैसे फैलता है डेंगू, लक्षण और बचाव के तरीके
नई दिल्ली, 07 सितंबर: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत देश के हिस्सों में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। पिछले दो हफ्तों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम से कम 36 बच्चों सहित 51 लोगों की डेंगू की वजह से मौत हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से डेंगू के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं 1 जनवरी से 4 सितंबर 2021 के बीच दिल्ली में डेंगू के 124 मामले सामने आए हैं। जो 2018 के बाद से सबसे अधिक मामले देखे गए हैं। इन कुल मामलों में से 72 अकेले अगस्त में सामने आए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक भारी बारिश के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि डेंगू, लक्षण और बचाव के तरीके क्या हैं?

डेंगू के आम लक्षण क्या हैं? (Dengue fever symptoms)
-डेंगू के हल्के लक्षणों और अन्य बीमारियों के लक्षण में कुछ ज्यादा फर्क नहीं है। डेंगू के हल्के लक्षणों में भी बुखार, हाथ-पैर और बॉडी पेन होता है। शरीर पर दाने निकलते हैं।
-डेंगू के सबसे आम लक्षण हैं, जी मिचलाना, उल्टी होना, बैचेनी महसूस होना, आंखों में दर्द, मांसपेशियों, जोड़ों या हड्डियों में दर्द होना।
-डेंगू के लक्षण आमतौर पर 2-7 दिनों तक रहते हैं। ज्यादातर लोग करीब एक हफ्ते बाद ठीक हो जाएंगे।
Recommended Video


गंभीर डेंगू के लक्षण क्या हैं? ( Dengue Serious Symptoms )
- डेंगू से बीमार होने वाले 20 में से लगभग 1 व्यक्ति को गंभीर डेंगू हो जाते हैं।
-गंभीर डेंगू के लक्षण इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि मरीद सदमे में चला जाता है। इंटरनल ब्लीडिंग भी होती है। ज्यादा बढ़ने के मामले में मौत भी हो जाती है।
-अगर किसी को पहले से डेंगू हुआ है, तो आपको गंभीर डेंगू होने की संभावना अधिक होती है।
- बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर डेंगू होने का खतरा अधिक होता है।

गंभीर डेंगू के लक्षण क्या हैं? (Dengue Cause)
-पेट दर्द
- 24 घंटे में कम से कम 3 बार उल्टी होती है
-नाक या मसूड़ों से खून बहना
-खून की उल्टी, या मल में खून
-थका हुआ, बेचैन या चिड़चिड़ा महसूस करना
-त्वचा पर लाल चकत्ते

कैसे फैलता है डेंगू
डेंगू जीनस एडीज के मच्छरों के प्रजातियों के काटने से फैलता है। डेंगू के चार प्रकार होते हैं, और टाइप II और IV को अधिक गंभीर डेंगू माना जाता है। डेंगू टाइप II और IV में मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ जाती है। जानकारों के मुताबिक, साफ पानी में एडीज मच्छर पनपते हैं।

डेंगू का इलाज क्या है? (Dengue Treatment in Hindi)
- डेंगू के इलाज के लिए कोई विशिष्ट दवा नहीं है।
-अगर आफको डेंगू के लक्षण महसूस होते हैं तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
-गंभीर डेंगू का होना, एक मेडिकल इमरजेंसी है। इसके लिए किसी क्लिनिक या अस्पताल में एडमिट होने की जरूरत है।
-जितना हो सके आराम करें।
- बुखार और बॉडी पेन को कम करने की कोशिश करें। जिसके लिए आप पेरासिटामोल ले सकते हैं।
-हाइड्रेटेड रहने के लिए खूब तरल चीज पीएं। इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ पानी और जूस पीजिए।












Click it and Unblock the Notifications