पाकिस्तान की मदद रोकने का अमेरिकी कारण सुनकर चौंके इमरान!
नई दिल्ली। अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जानेवाली 30 करोड़ डॉलर की मदद रद्द कर दी है। अमेरिका ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में नाकाम रहने के चलते यह मदद रोकी है। पाकिस्तान ने कहा है कि यह कोई सैन्य मदद नहीं थी बल्कि यह वह रकम थी जो अमेरिका को पाकिस्तान को अदा करनी थी ताकि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ सके। पाकिस्तान का दावा है कि अमेरिका को इतनी रकम की अदायगी पाक को करनी है और यह पाक का ही पैसा है।













Click it and Unblock the Notifications