कोरोना वैक्सीन के लिए अब WhatsApp से बुक करें स्लॉट, जानें कैसे होगी बुकिंग
कोरोना वैक्सीन के लिए अब WhatsApp से बुक करें स्लॉट, जानें कैसे होगी बुकिंग
नई दिल्ली, 24 अगस्त: कोरोना वायरस बीमारी (कोविड -19) के खिलाफ वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया अब और भी आसान हो गई है। अब आप व्हाट्सएप के जरिए भी वैक्सीन स्लॉट की बुकिंग कर सकते हैं। जी हां, कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के लिए भारत सरकार ने फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप्लिकेशन व्हाट्सएप के साथ भागीदारी की है। जिसके बाद आप देश में कहीं भी वैक्सीन की बुकिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्री बोले- मिनटों में WhatsApp पर वैक्सीन स्लॉट करें बुक
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने MyGovIndia और WhatsApp के बीच साझेदारी हुई है ताकि कोई भी फोन के जरिए व्हाट्सएप से टीके की एक खुराक के लिए अपॉइंटमेंट ले सकें। इसका तरीका भी एकदम आसान हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्विटर पर मंगलवार ट्वीट करते हुए लिखा, ''नागरिक सुविधा के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त। अब, मिनटों में अपने फोन पर आसानी से कोविड-19 वैक्सीन स्लॉट बुक करें।"

WhatsApp पर ऐसे करें वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक
- MyGov कोरोना हेल्पडेस्क नंबर 919013151515 को सबसे पहले अपने मोबाइल में सेव करें।
- 'Book Slot' लिखकर इस नंबर पर 919013151515 व्हाट्सएप करें।
- उसके बाद आपको एसएमएस के माध्यम से 6 अंकों का ओटीपी (OTP) आएगा।
-OTP वैरिफाई करें।
- उसके बाद चैट के दौरान तारीख, लोकेशन (जगह) पिन कोड और वैक्सीन टाइप का चुनाव करें।
-अगर स्लॉट खाली हुआ तो आपको स्लॉट बुकिंग का मैसेज आ जाएगा और व्हाट्सएप पर पुष्टि की जाएगी।
-उसके बाद टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन लें।

WhatsApp से वैक्सीन सर्टिफिकेट भी कर सकते हैं डाउनलोड
बता दें कि आप व्हाट्सएप के जरिए अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। व्हाट्सएप के सीईओ विल कैथकार्ट के कहा है कि अभी तक 3 मिलियन लोगों ने व्हाट्सएप के जरिए अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड किया है। सरकार और व्हाट्सएप दोनों को उम्मीद है कि व्हाट्सएप पर वैक्सीन स्लॉट बुकिंग की सुविधा के बाद टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications