बोल तू मीठे बोल...

अब चाहे आप वेबसाईट की बात ले लो. तरह तरह के लेख, विचार इत्यादि छपते ही रहते हैं. हम उसे पढ़ते भी है और शायद मन ही मन सराहते भी होगें पर जब बात आती है दो शब्द बोलने की तो हम पीछे हट जाते हैं और बहाना लगाते हैं.
पढ़ें- अपने मनपसंद अभिनेता-अभिनेत्री के बारे में
अब सोचने की बात तो यह है कि आखिर किसी की तारीफ करने मे हम हिचकिचाते क्यो हैं, आखिर हमारा जाता क्या है. लेकिन नही. हम लोग मौका परस्त हो गए हैं. तारीफ अगर करते भी हैं तो आमतौर पर उसकी जिससे काम निकलवाना हो. हालांकि इसमें भी अपवाद हैं. इसलिए आप बात को अपने उपर ना लेकर जाएं कि हम तो ऐसे नही है. हाँ तारीफ करने से आप को ही फायदा होगा. वो ऐसे कि जिसकी आप तारीफ करेगे जिसके लिए मीठे बोल बोलेगें वो आप पर ना सिर्फ ज्यादा ध्यान देगा बल्कि 10 लोगों के सामने आपकी भी तारीफ करेगा.
इतना ही नहीं वो खुद भी महेनत करके यह चाहेगा कि उसे फिर प्रशंसा मिले उसके लिए वो अपना काम ज्यादा लग्न से करेगा. तारीफ करने का यह मतलब भी नहीं है कि आप झूठी तारीफ करनी शुरु कर दे. जो सच्ची और अच्छी लगे उसकी तारीफ जरुर करें पर कई बार किसी को हौंसला देने के लिए या उसका मनोबल बढ़ाने के लिए झूठी तारीफ भी करनी पड़े तो भी पीछे नहीं हटें.
पढ़ें- देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
अब आप घर का ही उदाहरण ले कि अगर आपने अपनी माता जी की या पत्नी की प्रशंसा कर दी कि खाना अच्छा बना है या घर बहुत साफ रखा है, तो वो यह सुन कर ना सिर्फ खुश होंगे बल्कि आपके प्रति प्रेम भी बढ़ेगा. यही बात बच्चों पर भी लागू होती है, कि आपका बच्चा, बहन या भाई कुछ अच्छा करे तो उसका उत्साह बढ़ाएं. उसका हौंसला बढ़ाएं कि आपने अच्छा किया आगे भी और अच्छा करना. ना कि उसे टोके कि यह क्या कर दिया तुझसे अच्छा तो उस बच्चे ने किया है.
किसी की तारीफ करके, किसी से दो मीठे शब्द बोल कर तो देखिए जो खुशी आपको उसके चहेरे पर देखने को मिलेगी, उसका मनोबल बढ़ेगा इसका तो आप अंदाजा भी नही लगा सकते. तो हो जाए तैयार दो मीठे शब्द बोलने के लिए. जो जादू की झप्पी से कम काम नही करेगा.
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications