Vishwanath and Sons BO Collection Day 4: क्या सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने मंडे टेस्ट पास किया? जानें कमाई

Vishwanath and Sons Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार पकड़ी और वीकेंड पर शानदार कमाई की। हालांकि सोमवार आते ही फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है और सोशल मीडिया पर स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ भी हो रही है।

क्या 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने मंडे टेस्ट पास किया?
सूर्या ने फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। वहीं अब फिल्म के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने पहले सोमवार को कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया और इसकी कुल कमाई कहां पहुंच गई है।

Vishwanath and Sons Box Office

चौथे दिन कितनी हुई 'विश्वनाथ एंड सन्स' की कमाई?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'विश्वनाथ एंड सन्स' के कलेक्शन में रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को काफी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को करीब 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चौथे दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी लगभग 27.9 फीसदी रही। वहीं सोमवार को फिल्म के करीब 4,962 शोज हुए। वीकेंड के मुकाबले मंडे पर कमाई में आई गिरावट को फिल्म के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

वीकेंड पर फिल्म ने की थी शानदार कमाई

सोमवार से पहले 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 15.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद वीकेंड में भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी। फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में करीब 42.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस दौरान दर्शकों की अच्छी संख्या सिनेमाघरों तक पहुंची। हालांकि सोमवार को वीकेंड खत्म होते ही कलेक्शन में काफी गिरावट आ गई।

कितना हुआ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो भारत में 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने करीब 65.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक ये करीब 75.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सूर्या और ममिता बैजू की जोड़ी ने जीता दिल

-'विश्वनाथ एंड सन्स' मूवी में सूर्या के साथ ममिता बैजू लीड रोल में नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस दोनों की एक्टिंग और फिल्म में नजर आई उनकी बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलता है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। सूर्या और ममिता बैजू के अलावा योगी बाबू भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

-अब देखना होगा कि मंडे के बाद 'विश्वनाथ एंड सन्स' बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं। अगर आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में सुधार होता है, तो इसका कुल कलेक्शन और मजबूत हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+