Toxic Star Cast Salary: यश के बाद इस हीरोइन को मिले मुंह मांगे पैसे, फिल्म का बजट आधा फीस में बटा
Toxic Star Cast Salary: कन्नड़ सुपरस्टार Yash की फिल्म Toxic: A Fairytale for Grown Ups इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में जारी टीजर ने एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म को साल 2026 की बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है। इस भारी भरकम बजट की फिल्म में हीरो-हिरोइन को कितना पैसा मिला है, इस रिपोर्ट में जानकारी दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यश न सिर्फ फिल्म के मुख्य अभिनेता हैं, बल्कि इसके निर्माता भी हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने किरदार के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये फीस ली है। गैंगस्टर ड्रामा की के बैकड्रॉप पर आधारित इस फिल्म में कई एक्ट्रेस अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
Kiara Advani फिल्म में 'नादिया' का किरदार निभा रही हैं। खबरों के मुताबिक, उन्हें करीब 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जो उनकी अब तक की ऊंची फीस में से एक है। दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री Nayanthara 'गंगा' की भूमिका में दिखाई देंगी। उनकी फीस 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।
Rukmini Vasanth 'मेलिसा' के किरदार में नजर आएंगी, जिसके लिए उन्हें 3 से 5 करोड़ रुपये मिलने की चर्चा है। वहीं Huma Qureshi 'एलिजाबेथ' की भूमिका निभा रही हैं और उनकी फीस 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। Tara Sutaria 'रेबेका' के रोल में दिखेंगी और उन्हें भी लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
फिल्म में Nawazuddin Siddiqui, Samyuktha Menon, Akshay Oberoi और Sudev Nair जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशक Geetu Mohandas के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भव्य स्तर पर तैयार की जा रही है और पैन-इंडिया रिलीज की प्लानिंग है। दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications