Toxic Postponed: फिर पोस्टपोन हुई यश की 'टॉक्सिक', क्यों रिलीज नहीं हो पा रही फिल्म? कब थिएटर पर देगी दस्तक?

Toxic Postponed: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश (Yash) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक ओर उनकी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा जोरो पर है, वहीं 'टॉक्सिक' को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। पहले फिल्म 'टॉक्सिक' आगामी 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब एक बार फिर इसे टाल दिया गया है, जिससे फैंस के बीच निराशा देखने को मिल रही है।

फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट टली
दरअसल यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट पहले 19 मार्च 2026 तय की गई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस क्लैश और अन्य कारणों के चलते इसे आगे बढ़ाकर 4 जून 2026 कर दिया गया था। अब एक बार फिर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। इससे साफ है कि टीम फिल्म को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।

Toxic Postponed

ग्लोबल रिलीज की तैयारी में हैं मेकर्स

-यश ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस फैसले के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने कहा है कि 'टॉक्सिक' सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि उनके लिए एक खास सफर है। CinemaCon में फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स अब इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

-फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपयश के मुताबिक फिल्म 'टॉक्सिक' पूरी तरह तैयार है लेकिन इसे दुनिया भर में एक साथ रिलीज करने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन और इंटरनेशनल पार्टनरशिप पर काम चल रहा है। इसी वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है ताकि फिल्म ग्लोबल ऑडियंस तक प्रभावशाली तरीके से पहुंच सके।

Jana Nayagan Release Date: 'जन नायकन' की रिलीज डेट फाइनल, थलपति विजय की आखिरी फिल्म करेगी धमाका?
Jana Nayagan Release Date: 'जन नायकन' की रिलीज डेट फाइनल, थलपति विजय की आखिरी फिल्म करेगी धमाका?

एक्टर-प्रोड्यूसर के तौर पर बड़ा विजन

इस फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) है जबकि यश खुद इसे KVN Productions के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अपने बयान में यश ने कहा है कि ये समय भारतीय सिनेमा के लिए बेहद अहम है और वह चाहते हैं कि उनकी फिल्म इस स्तर को और ऊंचा ले जाए। उन्होंने साफ किया है कि वह जल्दबाजी में रिलीज करने के बजाय फिल्म को उस प्रभाव के साथ पेश करना चाहते हैं, जिसकी वह हकदार है।

यश ने फैंस से किया खास वादा

-रिलीज टलने से जहां फैंस थोड़ा निराश नजर आ रहे हैं, वहीं यश ने अपने चाहने वालों को भरोसा दिलाया है कि उनका इंतजार बेकार नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि कुछ कहानियां समय मांगती हैं और 'टॉक्सिक' भी उन्हीं में से एक है।

-यश ने अपने पोस्ट में लिखा है कि वह दर्शकों को एक ऐसी फिल्म देना चाहते हैं, जिस पर भारतीय सिनेमा गर्व कर सके। हालांकि फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अब सबकी नजर नई तारीख पर है

'टॉक्सिक' को लेकर जिस तरह का बज बना हुआ है, उसे देखते हुए ये साफ है कि फिल्म की रिलीज का इंतजार लंबे समय तक जारी रहने वाला है। अब फैंस को बस उस नई तारीख का इंतजार है, जब यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+