'वॉर 2' के बाद YRF की हालत हुई खस्ता, पैसों की वजह से बंद हुआ आदित्य चोपड़ा ये ड्रीम प्रोजेक्ट
Tiger vs Pathaan: यश राज फिल्म्स (YRF) ने स्पाई यूनिवर्स का ऐलान किया है और जिसमें कई फिल्में भी अनाउंस की। शाहरुख खान की पठान जब आई तो मेकर्स ने इसमें टाइगर यानी सलमान खान का क्रॉसओवर करवाया था। जिसके बाद यशराज ने अनाउंस किया कि टाइगर वर्सेस पठान नाम से भी एक फिल्म आएगी। इसके बाद सलमान और शाहरुख के फैंस एक्साइटेड हो गए। क्योंकि सालों बाद दोनों को बड़े पर्दे पर फुल लेंथ फिल्म में देखने को मिलने वाला था। लेकिन उनका ये सपना अब सपना बनकर रह जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Yash Raj Films की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट अनुमान से कहीं अधिक बढ़ गया है। इस फिल्म में दो बड़े सुपरस्टार हैं। जिनकी फीस कथित तौर पर भारी भरकम है। इसके अलावा फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस भी शूट किए जाएंगे, जिसकी लागत ने कुल खर्च को पार कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि यदि फीस में ये स्टार्स कुछ कटौती करते हैं, तो ये प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकता था। लेकिन फिलहाल अभी ये होल्ड पर चला गया है।
'टाइगर वर्सेज पठान' बनाने का आइडिया आदित्य चोपड़ा को फिल्म Pathaan की बड़ी सफलता के बाद सामने आया था। दर्शकों को उम्मीद थी कि स्पाई यूनिवर्स का यह क्रॉसओवर एक ऐतिहासिक सिनेमाई इवेंट साबित होगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर न तो निर्माता Aditya Chopra और न ही यशराज फिल्म्स ने इन अटकलों पर कोई बयान दिया है। बता दें, बीते दिनों ये भी खबर आई थी कि आलिया भट्ट स्टारर पहली फीमेल स्पाई फिल्म को आदित्य अब थिएटर की जगह ओटीटी पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। क्योंकि मर्दानी ने उनके मन मुताबिक कमाई नहीं की है। ऐसे में वो किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहते। क्योंकि उन्हें पहले ही 'वॉर 2' से भंयकर नुकसान हो चुका है।
इस बीच, दोनों अभिनेता अपने-अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। सलमान खान जल्द ही Apoorva Lakhia की फिल्म 'बैटल ऑफ़ गलवान' में नजर आएंगे, जिसमें Chitrangda Singh भी अहम भूमिका निभा रही हैं। दूसरी ओर, शाहरुख खान Siddharth Anand के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में Deepika Padukone, Suhana Khan, Abhishek Bachchan और Arshad Warsi भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications