Ramayana Trailer: छात्र आंदोलन के चलते Postpone हुआ 'रामायण' का ट्रेलर लॉन्च? नमित मल्होत्रा के बयान से हलचल

Ramayana Trailer: नमित मल्होत्रा की साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सैन डिएगो 'कॉमिक-कॉन 2026' में फिल्म 'रामायण' को लेकर एक खास अपडेट दिया गया है। पैनल शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा ने बताया कि 'रामायण' का ट्रेलर जिसे आज यानी 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को दुनियाभर में रिलीज किया जाना था, फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर लॉन्च हुआ स्थगित
नमित मल्होत्रा के इस अनाउंसमेंट ने 'रामायण' के फैंस को चौंका दिया है। आपको बता दें कि कॉमिक-कॉन में पहली झलक दिखाए जाने के बाद लोग बड़ी बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर के ऑनलाइन रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे।

ramayana trailer

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

-जानकारी के अनुसार नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा है- आज 'रामायण' के लिए बेहद खास दिन था। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इस फिल्म को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का हमारा सपना अब जल्द ही सच होने वाला है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ट्रेलर अब किसी नई तारीख पर ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

-नमित मल्होत्रा ने आगे लिखा है- भारतीय सिनेमा के इतिहास में ये एक गर्व का पल होगा क्योंकि पहली बार 'रामायण' जैसी भारतीय कहानी को किसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया में पेश किया जाएगा। उनका मानना है कि इससे दुनिया भर के लोग भारत की संस्कृति और पौराणिक कहानियों को नए नजरिए से जान पाएंगे।

भारत में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शन के कारण लिया ये फैसला?

-हालांकि रामायण के ट्रेलर के लॉन्च को टालने की वजह नमित मल्होत्रा ने साफ नहीं बताई लेकिन ये फैसला ऐसे समय में आया है, जब भारत में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हो रही है। ऐसे में मेकर्स के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं।

-अपने मैसेज के आखिर में नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' के सभी फैंस और सपोर्टर्स का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा- देश के युवा ही भारत का भविष्य हैं और हम सभी को मिलकर उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करना चाहिए। ये घोषणा उस समय हुई, जब रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर और यश सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के बॉलरूम 20 में होने वाले खास पैनल में शामिल होने वाले थे।

-जानकारी के अनुसार कॉमिक-कॉन 2026 के एक घंटे के कार्यक्रम में फिल्म 'रामायण' के कुछ खास फुटेज और ट्रेलर की पहली झलक दिखाए जाने की उम्मीद थी। आपको बता दें कि इस साल 'रामायण' कॉमिक-कॉन के सबसे चर्चित अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में शामिल रही है। आयोजन में इसे 'इंडियन स्पॉटलाइट' के तहत भी खास जगह दी गई है।

30 जुलाई 2026 को देख सकेंगे 'रामायण' का ट्रेलर

-पहले खबर थी कि 'रामायण' का ट्रेलर भारतीय समय के अनुसार 24 जुलाई 2026 की सुबह 10 बजे रिलीज होगा। पीवीआर पिक्चर्स के आधिकारिक पेज पर भी इसकी तारीख और समय शेयर किया गया था लेकिन अब नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है।

-फिलहाल खबर आ रही है कि सोनी पिक्चर्स के साथ जुड़ने के बाद फिल्म रामायण का ट्रेलर अगले हफ्ते 'स्पाइडर-मैन:ब्रांड न्यू डे' के साथ रिलीज किया जाएगा। टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन:ब्रांड न्यू डे' आगामी 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में दर्शक अब बड़े पर्दे पर 'रामायण' का ट्रेलर देखने का अनुभव ले सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+