Ramayana First Review: रणबीर कपूर की 'रामायण' देखकर भावुक हुए आशीष चंचलानी, बोले- ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बनेगी

Ramayana First Review: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो रही इस पौराणिक महागाथा को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का भव्य प्रीमियर आज यानी 4 नवंबर 2026 (बुधवार) शाम आयोजित किया गया, जिसके बाद अब इसकी शुरुआती प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसे संभावित ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बताते हुए दर्शकों से बड़े पर्दे पर देखने की अपील की है।

आशीष चंचलानी ने 'रामायण' को बताया बड़ी ब्लॉकबस्टर
फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए आशीष चंचलानी इसके विजुअल्स, एक्शन और निर्देशन से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर करते हुए फिल्म को भारतीय सिनेमा की एक बड़ी उपलब्धि बताया। आशीष के मुताबिक इसमें ऐसे शानदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं, जिन्हें भारतीय फिल्मों में पहले इस स्तर पर अनुभव करना मुश्किल रहा है।

ramayana first review

फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी की जमकर की तारीफ

आशीष चंचलानी ने फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी की खास तौर पर तारीफ की। आशीष का मानना है कि फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका निर्देशन है। उन्होंने लिखा कि नितेश तिवारी ने पूरी कहानी और उसके हर पहलू पर शानदार नियंत्रण बनाए रखा है। उनके मुताबिक रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश ने अपने-अपने किरदारों में बेहतरीन काम किया है।

रवि दुबे के लक्ष्मण वाले किरदार ने जीता दिल

-आशीष चंचलानी ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की तारीफ करने के साथ रवि दुबे के अभिनय को भी खास तौर पर सराहा। उन्होंने लक्ष्मण के किरदार में रवि के प्रदर्शन को शानदार बताया। आशीष के अनुसार फिल्म में कुछ ऐसे हल्के-फुल्के और मजेदार पल भी हैं, जो कहानी के बीच दर्शकों को राहत देते हैं। इनमें रवि दुबे से जुड़े कुछ सीन्स भी शामिल हैं।

-हालांकि आशीष चंचलानी ने फिल्म में कुछ छोटी तकनीकी कमियों की ओर भी इशारा किया। आशीष ने बताया कि रात के कुछ सीन्स में डी-एजिंग तकनीक के इस्तेमाल वाले शॉट थोड़े अलग नजर आते हैं लेकिन उनका कहना है कि फिल्म की एडिटिंग इतनी प्रभावशाली है कि ऐसी कमियां ज्यादा ध्यान नहीं खींचतीं। उन्होंने डीएनईजी और नमित मल्होत्रा की मेहनत और जोखिम लेने के फैसलों की भी तारीफ की।

जटायु के फाइट सीन ने आशीष चंचलानी को किया भावुक

-आशीष चंचलानी ने अपने रिव्यू में फिल्म के एक्शन दृश्यों को इसकी सबसे बड़ी खूबियों में गिनाया। उनका कहना है कि फिल्म का हर एक्शन सीक्वेंस पिछले सीन्स से ज्यादा प्रभावशाली बनकर सामने आता है। उन्होंने खास तौर पर जटायु के फाइट सीन का जिक्र किया और बताया कि इस दृश्य ने उन्हें भावुक कर दिया था।

-आशीष ने लिखा कि जटायु के फाइट सीन के बाद वह फिल्म के अंत में रो रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि दर्शकों को इस फिल्म का अनुभव किसी छोटी स्क्रीन या लीक हुई कॉपी के आधार पर नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक 'रामायणम' जैसी फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनाई गई है और इसे सबसे बड़ी उपलब्ध स्क्रीन पर देखना चाहिए। आशीष ने भरोसा जताया कि फिल्म को ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बनने से कोई नहीं रोक सकता।

नमित मल्होत्रा ने बताया क्यों बनाई एक और 'रामायण'

-फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा का उद्देश्य इस प्राचीन महाकाव्य को एक ऐसे भव्य सिनेमाई रूप में पेश करना है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी अनुभव न किया हो। फिल्म की रिलीज से पहले पीटीआई-भाषा से बातचीत में उन्होंने बताया कि अक्सर उनसे पूछा जाता है कि जब रामायण की कहानी पहले से ही सभी को मालूम है और इस पर कई फिल्में, टीवी शो तथा नाटक बन चुके हैं, तो एक और फिल्म बनाने की जरूरत क्यों पड़ी?

-इस सवाल का जवाब देते हुए नमित ने कहा कि उनकी कोशिश कहानी को दोहराने की नहीं बल्कि उसे एक बिल्कुल नए और अभूतपूर्व पैमाने पर दर्शकों के सामने लाने की है। वह चाहते हैं कि दर्शक भगवान राम की इस गाथा को बड़े पर्दे पर एक ऐसे अनुभव के रूप में देखें, जो पहले किसी प्रस्तुति में नहीं मिला।

'अवतार' और 'एवेंजर्स' जैसी भव्यता लाने की कोशिश

-नमित मल्होत्रा ने अपनी महत्वाकांक्षा बताते हुए कहा कि वह 'रामायण' को 'अवतार', 'एवेंजर्स' और 'स्पाइडर-मैन' जैसी हॉलीवुड फिल्मों के भव्य स्तर पर पेश करना चाहते हैं। उन्होंने 'द ओडिसी' जैसी बड़ी सिनेमाई प्रस्तुतियों का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय दर्शकों को भी अपनी पौराणिक कहानी उसी तरह के विशाल पैमाने पर देखने का अवसर मिलना चाहिए।

-फिल्म में 3D और IMAX तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। निर्माता का लक्ष्य है कि भारतीय महाकाव्य को आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजुअल इफेक्ट्स के साथ दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जाए। करीब 4,000 करोड़ रुपये के कुल बजट वाली यह दो भागों में बनने वाली फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है।

हॉलीवुड तक पहुंच चुका है नमित मल्होत्रा का प्रोडक्शन अनुभव

-नमित मल्होत्रा इससे पहले अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' और हॉलीवुड की 'द गारफील्ड मूवी' जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। इस बार वह अपने स्टूडियो प्राइम फोकस स्टूडियोज के जरिए वाल्मीकि की रामायण को दो भागों में बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में ऑस्कर विजेता वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स भी साझेदार हैं।

-नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में कई अन्य जाने-माने कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

-नमित मल्होत्रा की इस फिल्म के जरिए कोशिश है कि भारतीय पौराणिक कथा को वैश्विक स्तर की तकनीक और भव्यता के साथ पेश किया जाए। अब देखना दिलचस्प होगा कि शुरुआती तारीफों के बीच 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने के बाद फिल्म दर्शकों की कसौटी पर कितनी खरी उतरती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+