राजपाल यादव होंगे 'मालामाल', 20 साल पहले 42 करोड़ कमाने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म का बनेगा सीक्वल
फिल्ममेकर Priyadarshan की कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली' के करीब बीस साल पहले रिलीज हुई थी। ये उस समय ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। अब 20 साल बाद अब इसका सीक्वल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने Rajpal Yadav, Paresh Rawal और Riteish Deshmukh से दोबारा कॉन्टैक्ट किया है। इससे पहले भी सीक्वल पर चर्चा हुई थी, लेकिन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया था।

20 साल पहले बिखेरा था जलवा
मार्च 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म का शुरुआती नाम 'है ये पैसा' था। लगभग 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। क्रिटिक्स से भी इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
कहानी जिसने बनाया अलग मुकाम
फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एकमात्र पढ़ा-लिखा व्यक्ति यह जान लेता है कि एक शराबी को 1 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। लेकिन विजेता की अचानक मौत के बाद गांव वाले लॉटरी इंस्पेक्टर से सच्चाई छिपाने के लिए अजीबोगरीब तरकीबें अपनाते हैं। यही घटनाएं हास्य और अफरातफरी का कारण बनती हैं।
कई भाषाओं में बने रीमेक
इसकी लोकप्रियता के चलते तेलुगु में 'भाग्यलक्ष्मी बम्पर ड्रॉ', कन्नड़ में 'डकोटा पिक्चर' और मलयालम में 'आमायुम मुयालुम' जैसे रीमेक बनाए गए। पहले 'कमाल धमाल मालामाल' नाम से भी सीक्वल की चर्चा चली थी, लेकिन वह योजना ठंडे बस्ते में चली गई।
क्या दोबारा दोहराएगी सफलता?
हालांकि, ट्रेड सूत्रों का मानना है कि 'मालामाल वीकली' को टीवी पर खूब पसंद किया गया और इसे कल्ट स्टेटस भी मिला। लेकिन पॉप कल्चर में इसकी पकड़ उतनी मजबूत नहीं रही, जितनी कुछ अन्य कॉमेडी फिल्मों की है। ऐसे में इसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर कितना प्रभाव डालेगा, यह कहना फिलहाल मुश्किल है। इस तरह के टॉपिक पर बहुत लंबे समय से बनी नहीं है। ऐसे में अगर ये फिल्म बनती है तो कमाल कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications