डिवोर्स की खबरों के बीच थलापति विजय को हुआ सैकोड़ों करोड़ का नुकसान, अधर में लटके 500 करोड़ रुपये!

सुपरस्टार Vijay इन दिनों अपनी पर्सनल प्रॉब्लम की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उनके डिवोर्स की खबरें सामने आईं। इसके बाद उनकी लंबे समय से रिलीज के लिए अटकी फिल्म Jana Nayagan को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए की गई ओटीटी डील अब रद्द हो गई है। बताया जा रहा है कि Amazon Prime Video ने इस प्रोजेक्ट के डिजिटल राइट्स से पीछे हटने का फैसला किया है।

Thalapathy Vijay

रिलीज में देरी से बढ़ीं मुश्किलें
'जन नायगन' को विजय के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। शुरुआत में इसे 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग थी। लेकिन सेंसर बोर्ड और लीगल प्रोसेडिंग के कारण फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो सकी। दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी फिल्म की नई रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है। इस देरी के कारण मेकर्स पहले से ही आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं।

120 करोड़ की ओटीटी डील पर पड़ा असर
बताया जाता है कि पिछले साल प्राइम वीडियो ने फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार लगभग 120 करोड़ रुपये में खरीदे थे। लेकिन रिलीज में लगातार हो रही देरी के चलते मेकर्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बीच मतभेद बढ़ने लगे।रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज में डिले होने के चलते प्राइम वीडियो ने प्रोडक्शन कंपनी KVN Productions के साथ की गई डील खत्म करने का निर्णय लिया। हालांकि, इस संबंध में निर्माताओं या प्लेटफॉर्म की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

सेंसर प्रक्रिया भी बनी देरी की वजह
फिल्म से जुड़े लोगों को उम्मीद थी कि Madras High Court के फैसले के बाद प्रोजेक्ट को आगे बढ़ने की मंजूरी मिल जाएगी। 9 मार्च को सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी द्वारा फिल्म का रिव्यू दोबारा होना था, लेकिन एक सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण यह प्रक्रिया टल गई। इस कारण फिल्म की रिलीज़ को लेकर असमंजस की स्थिति और बढ़ गई।

500 करोड़ के बजट की फिल्म पर मंडराया संकट
'जन नायगन' लगभग 500 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनाई गई है। नवंबर 2025 तक फिल्म ने अपने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के जरिए करीब 390 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु के थिएट्रिकल राइट्स लगभग 100 करोड़ और ओवरसीज राइट्स करीब 80 करोड़ रुपये में बिके थे। वहीं T-Series ने म्यूजिक राइट्स लगभग 35 करोड़ रुपये में और Sun TV ने सैटेलाइट राइट्स करीब 55 करोड़ रुपये में खरीदे थे।

फिल्म के भविष्य को लेकर असमंजस
मौजूदा परिस्थितियों में यह भी कहा जा रहा है कि ओटीटी डील रद्द होने के बाद कुछ अन्य पार्टनर भी इस प्रोजेक्ट से दूरी बनाने लगे हैं। इन सब घटनाक्रमों के बीच अब फिल्म की रिलीज़ और भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जबकि दर्शक इसे विजय के करियर की आखिरी फिल्म के रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+