O Romeo Movie Review: रोमांस, बदला और अंडरवर्ल्ड ड्रामा का पैकेज है 'ओ रोमियो', जानिए क्यों देखनी चाहिए फिल्म?
O Romeo Movie Review: अगर आप बड़े पर्दे पर इंटेंस लव स्टोरी के साथ क्राइम ड्रामा देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए ओ रोमियो एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है। तो चलिए शुरुआत करते हैं सीधे फिल्म की कहानी से। ओ रोमियो की दुनिया अंडरवर्ल्ड की है, जहां भरोसा कम और खतरा ज्यादा होता है। इस दुनिया का बड़ा नाम है उस्तारा, जिसका किरदार निभाया है शाहिद कपूर ने। उस्तारा एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है, जिसके फैसले तेज हैं और ट्रिगर पर उंगली हमेशा तैयार।
लेकिन इस सख्त और खामोश शख्स की जिंदगी में तब बदलाव आता है जब उसकी मुलाकात होती है अफशान से, जिसे पर्दे पर जिया है तृप्ति डिमरी ने। एक मुलाकात, जो धीरे-धीरे एक ऐसे रिश्ते में बदलती है जहां प्यार भी है, डर भी है और किस्मत से जंग भी। फिल्म की खास बात यह है कि यह सिर्फ गैंगवार की कहानी नहीं सुनाती, बल्कि उन इमोशन को भी सामने लाती है जो अपराध की दुनिया में भी जिंदा रहती हैं। कहानी में राजनीति है, दुश्मनी है, विश्वासघात है और इन सबके बीच एक प्रेम कहानी भी है। जो हर पल परीक्षा से गुजरती है।

अब बात करते हैं अभिनय की। शाहिद कपूर ने उस्तारा के किरदार में गजब की इंटेंसिटी दिखाई है। उनका शांत चेहरा और गुस्से से भरी आंखें कई सीन में बिना ज्यादा डायलॉग के ही असर छोड़ जाती हैं। तृप्ति डिमरी ने भी अपने किरदार को बेहद संवेदनशीलता के साथ निभाया है। उनकी मौजूदगी फिल्म में एक इमोशनल संतुलन लाती है। सपोर्टिंग कास्ट की बात करें तो अविनाश तिवारी एक सधे हुए प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरते हैं। नाना पाटेकर की स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा की तरह प्रभावशाली है। दिशा पटानी के गाने फिल्म में विजुअल आकर्षण जोड़ते हैं। वहीं विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया अपनी छोटी भूमिकाओं में भी ध्यान खींचते हैं। फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी फिल्म में अपनापन और इमोशनल गहराई लेकर आती हैं।
संगीत की बात करें तो बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की धड़कन जैसा है। रोमांटिक ट्रैक दिल को छूते हैं, जबकि एक्शन सीन्स में संगीत रोमांच को बढ़ा देता है। सिनेमैटोग्राफी भी काबिले-तारीफ है। पुराने शहर की गलियां, धुंधली रोशनी और गहरे रंग फिल्म को एक अलग विजुअल पहचान देते हैं। हालांकि फिल्म की लंबाई थोड़ी ज्यादा है, लेकिन कहानी में उतार-चढ़ाव इसे पूरी तरह धीमा नहीं होने देते। निर्देशन संतुलित है और कई दृश्य लंबे समय तक याद रह जाते हैं। तो दोस्तों, अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जिसमें इश्क भी हो, इंटेंस एक्शन भी हो और दमदार परफॉर्मेंस भी। फिर 'ओ रोमियो' आपके वीकेंड प्लान का हिस्सा बन सकती है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications