Mirzapur The Movie BO Collection Day 1: 'मिर्जापुर: द मूवी' ने पहले दिन मचाया भौकाल, कमाए कितने करोड़?
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बना चुकी 'मिर्जापुर' वेब सीरीज की कहानी अब सिनेमाघरों तक पहुंच गई है। वेब सीरीज के बाद 'मिर्जापुर: द मूवी' बड़े पर्दे पर गत 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म को सिर्फ सीरीज का दोहराव कहना सही नहीं होगा। मेकर्स ने कहानी में नए मोड़ जोड़े हैं, कुछ नए किरदारों की एंट्री कराई है और बड़े पर्दे के हिसाब से कहानी को नया रूप दिया है। अगर सीरीज की कोई चीज ज्यों की त्यों कायम है, तो वो है मिर्जापुर का वही दबदबा और भौकाल।
'मिर्जापुर: द मूवी' ने लोगों को किया खुश
वेब सीरीज में अपने खौफनाक और हिंसक कंटेंट के लिए चर्चित रही 'मिर्जापुर' को लेकर दर्शकों के मन में ये सवाल भी था कि फिल्म में कितना खून-खराबा देखने को मिलेगा। हालांकि बड़े पर्दे को ध्यान में रखते हुए फिल्म के कंटेंट को काफी हद तक तराशा गया है। इस बार कहानी सिर्फ गद्दी पर कब्जे की नहीं बल्कि पूरे मिर्जापुर पर अपना राज कायम करने की जंग बन गई है।

'मिर्जापुर' की गद्दी के लिए फिर छिड़ी जंग
-फिल्म की कहानी में सत्ता, दुश्मनी और बदले का सिलसिला एक बार फिर देखने को मिलता है। कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित के रूप में अली फजल और बबलू पंडित के किरदार में जितेंद्र कुमार कहानी को आगे बढ़ाते हैं। वहीं मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा की वापसी फिल्म के लिए सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है।
-इन पुराने किरदारों के बीच चल रही सत्ता की खींचतान कहानी में लगातार रोमांच बनाए रखती है। इस बार कहानी में जैसलमेर के ड्रग माफिया बब्बन यादव की एंट्री भी होती है, जिसका किरदार रवि किशन ने निभाया है। बब्बन का मिर्जापुर में कदम रखना कहानी को एक नया मोड़ देता है और पुराने समीकरणों को भी प्रभावित करता है।
नए किरदारों और ट्रैक ने बढ़ाया फिल्म का रोमांच
-'मिर्जापुर: द मूवी' में सिर्फ नए चेहरे ही नहीं बल्कि कुछ नए कहानी के ट्रैक भी जोड़े गए हैं। बीना त्रिपाठी के रोल में रसिका दुग्गल और शरद शुक्ला के किरदार में अंजुम शर्मा अपने-अपने तरीके से कहानी में दांव-पेंच खेलते नजर आते हैं।
-ओटीटी सीरीज के मुकाबले फिल्म में चौंकाने वाले पल भले कम हों लेकिन नए ट्रैक कहानी को लगातार आगे बढ़ाते हैं। फिल्म की खास बात ये है कि छोटे-बड़े सभी किरदारों को उनकी भूमिका के हिसाब से पर्याप्त जगह दी गई है। वहीं मुन्ना भैया की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। सीरीज में उनके किरदार का अंत हो चुका था लेकिन फिल्म में उनकी वापसी पुराने फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। उनका वही पुराना स्वैग और अंदाज यहां भी देखने को मिलता है।
पहले दिन ही 'मिर्जापुर: द मूवी' की धुआंधार कमाई
-अब बात बॉक्स ऑफिस की करें तो 'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने भारत में करीब 24.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस कमाई के साथ फिल्म ने साल की बड़ी हिंदी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
-फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' मूवी को पीछे छोड़ दिया है, जिसने करीब 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इस तरह 'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है।
बड़ी हिंदी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में कहां है 'मिर्जापुर'?
-साल 2026 में हिंदी फिल्मों की ओपनिंग की बात करें तो 'धुरंधर 2' करीब 99.10 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है। इसके बाद 'बॉर्डर 2' ने लगभग 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। वहीं 'मिर्जापुर: द मूवी' ने 24.75 करोड़ रुपये के साथ 'आवारापन 2' को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है।
-अगर इस लिस्ट में 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन को भी शामिल किया जाए, जिसने पहले दिन हिंदी में करीब 55 करोड़ रुपये कमाए थे, तो 'मिर्जापुर: द मूवी' की रैंकिंग एक पायदान नीचे हो जाती है। इस हिसाब से ये फिल्म 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बनती है।
11 हजार से ज्यादा शोज के साथ हुई शुरुआत
-'मिर्जापुर: द मूवी' को रिलीज के पहले दिन देशभर में 11,135 शोज मिले। इन शोज से फिल्म ने करीब 29.70 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म में दमदार एक्शन के साथ-साथ मिर्जापुर की पहचान बन चुके तीखे और यादगार डायलॉग भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।
-हालांकि ओपनिंग के बाद फिल्म के सामने असली चुनौती अब आने वाले दिनों की है। सिनेमाघरों में अन्य फिल्मों की मौजूदगी और नई रिलीज का असर इसके कलेक्शन पर पड़ सकता है। नीम करोली बाबा की कहानी पर आधारित 'हनुमान अंश' भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे सकती है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'मिर्जापुर: द मूवी' पहले दिन के भौकाल को आगे कितने दिनों तक कायम रख पाती है।


Click it and Unblock the Notifications
