Jana Nayagan X Review: 'जन नायकन' देख थिएटर्स में नाचने लगे लोग, थलपति विजय ने बनाया दीवाना, कैसी हुई है मूवी?
Jana Nayagan X Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल थलपति विजय की आखिरी फिल्म कही जाने वाली 'जन नायकन' आज यानी 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सीएम बनने से पहले थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब इसके रिलीज होते ही साउथ में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' हुई रिलीज
थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट किया जा रहा है। आपको बता दें कि फैंस के थिएटर्स में नाचने के वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी के साथ इस फिल्म को देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके रिव्यूज भी शेयर करने शुरू कर दिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि लोगों को थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' कैसी लगी है।

लोगों ने 'जन नायकन' को लेकर क्या कहा?
-एक्स हैंडल पर 'जन नायकन' के रिव्यूज शेयर किए जा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- जन नायकन के शुरुआती 45 मिनट में सीएम विजय का टाइटल कार्ड रोंगटे खड़े कर देने वाला पल है। जेल वाला सीन और एक्शन सीन बहुत अच्छे से दिखाए गए हैं। विलेन के रोल में बॉबी देओल शानदार लग रहे हैं। अनिरुद्ध का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के दमदार पलों को और भी शानदार बनाता है।
-एक दूसरे शख्स ने लिखा है- जीवीएम का रोल छोटा है लेकिन असरदार है। फिल्म में एमजीआर का जिक्र भी है। एनबीके का एक सेकंड का सीन भी शानदार है। चले मागाले एक खूबसूरत गाना है। ममिता बैजू और पूजा हेगड़े बहुत खूबसूरत लग रही हैं। थलपति विजय की जबरदस्त एंट्री एकदम धमाकेदार है।
थलपति विजय और ममिता बैजू के बीच इमोशनल कनेक्शन
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- पिल्म का पहला हाफ मजेदार था और दूसरा हाफ ठीक-ठाक था। फिल्म की सबसे अच्छी बात थलपति विजय और ममिता बैजू के बीच का इमोशनल कनेक्शन था। अगली खूबी अनिरुद्ध का म्यूजिक था, जिसमें गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक का बेहतरीन तालमेल था। फिल्म के विलेन बॉबी देओल थोड़े कमजोर दिखे। साथ ही फिल्म के रन टाइम को थोड़ा कम किया जा सकता था।
बढ़िया कमर्शियल एंटरटेनर है फिल्म 'जन नायकन'
एक शख्स ने लिखा है- फिल्म में थलपति विजय के अलावा प्रकाश राज का रोल अच्छा है। टाइटल कार्ड, इंटरवल और पोस्ट-क्रेडिट ब्लॉक बहुत पसंद आए हैं। थलपति विजय का जश्न मनाने के लिए ये फिल्म थिएटर में जरूर देखें। थलपति विजय वन मैन शो। एक्शन, इमोशन, मस्ती और डांस में कमाल किया है। फिल्म आपको एंटरटेन करेगी। लोगों ने फिल्म को बढ़िया कमर्शियल एंटरटेनर कहा है।
फिल्म की स्टारकास्ट और म्यूजिक
'जन नायकन' के डायरेक्टर एच विनोथ हैं। फिल्म में थलपति विजय ने लीड रोल निभाया है। वहीं बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन सहित कई स्टार्स ने मूवी में अहम रोल निभाए हैं।इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
