Jana Nayagan Release Date: इस दिन रिलीज हो रही 'जन नायकन', CM Vijay ने खुद बताई डेट, शेयर किया ऐसा पोस्टर
Jana Nayagan Release Date: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार से लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले एक्टर थलपति विजय इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लंबे अरसे के बाद फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट सामने आ गई है।
थलपति विजय ने शेयर किया 'जन नायकन' का पोस्टर
आपको बता दें कि खुद थलपति विजय ने फिल्म 'जन नायकन' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। थलपति विजय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट अनाउंस की है। ऐसे में एक्टर के फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

कब रिलीज होगी 'जन नायकन'?
-CM विजय ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा है- 'जन नायकन' जुलाई 23। पोस्टर में थलपति विजय को पुलिस के यूनिफॉर्म में देखा जा सकता है। पोस्ट में देखा जा सकता है कि थलपति विजय ने आंखों पर चश्मा लगा रखा है और हाथ में तलवार ले रखी है।
-आपको बता दें कि फिल्म 'जन नायकन' को थलपति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी मूवी कहा जा रहा है। दरअसल विजय ने खुद बताया था कि वह अब फिल्मों से दूरी बना रहे हैं ताकि अपना पूरा ध्यान राजनीति पर लगा सकें।
फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है
जानकारी के अनुसार इस फिल्म को पहले जनवरी 2026 में रिलीज किया जाना था लेकिन मूवी को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला था। इसी कारण से फिल्म उस वक्त रिलीज नहीं हो पाई थी। इसके बाद फिल्म डिले होती रही और अब जाकर जुलाई 2026 में फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म का कुल रन टाइन 3 घंटे 3 मिनट 52 सेकंड है।
विजय की आखिरी फिल्म है 'जन नायकन'
-आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। थलपति विजय की आखिरी फिल्म होने की वजह से फैंस के लिए ये मूवी ज्यादा खास है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थलपति विजय ने फिल्मों से रिटायरमेंट ले ली है और वो पॉलिटिक्स में एक्टिव हो चुके हैं। वह अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं और राज्य वासियों के लिए काम कर रहे हैं।
-थलपति विजय के फैंस उनको स्क्रीन पर देखने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। विजय का एक्शन अवतार लोगों को खूब पसंद आता है। ऐसे में लोग फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं और बड़ी ही बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्शन
-जानकारी के अनुसार इस फिल्म के डायरेक्टर H. Vinoth हैं। वेंकट के नारायण ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। प्रोडक्शन कंपनी KVN प्रोडक्शन है। फिल्म में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू जैसे स्टार्स नजर आएंगे। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।
-आपको बता दें कि फिल्म 'जन नायकन' अप्रैल 2026 में HD प्रिंट में ऑनलाइन लीक भी हो गई थी। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। फिलहाल थलपति विजय के फैंस इसे देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।














Click it and Unblock the Notifications