Jana Nayagan BO Collection Day 4: 'जन नायकन' ने चौथे दिन की बंपर कमाई, की इतनी कमाई, बनाया नया रिकॉर्ड
Jana Nayagan Box Office Collection Day 4: तमिलनाडु के CM और सुपरस्टार थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म जन नायकन ने ओपनिंग डे पर ठीक ठीक रिस्पॉन्स दिया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मंदी देखी गई लेकिन वीकेंड पर इसने रफ्तार पकड़ ली। गत 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को तीसरे दिन धमाकेदार कमाई करने के बाद चौथे दिन यानी 26 जुलाई 2026 (संडे) को भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।
कैसी रही 'जन नायकन' की ओपनिंग?
थलपति विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े की फिल्म 'जन नायकन' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर रही है लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। 'जन नायकन' ने रिलीज के पहले दिन 42.70 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन इसकी कमाई में मंदी देखी गई और इसने 21.15 करोड़ कमाए। वहीं रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को इस फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपए की कमाई की।

'जन नायकन' ने चौथे दिन की कितनी की कमाई?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जन नायकन' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले संडे (26 जुलाई 2026) को 32 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके साथ 'जन नायकन' की चार दिनों की कुल कमाई अब 124.75 करोड़ रुपये हो गई है।
'जन नायकन' बनी सबसे बड़ी ओपनिंग वीक वाली फिल्म
'जन नायकन' ने अपने पहले हफ्ते में 124.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं और तमिल फिल्मों में साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वीक वाली फिल्म बनी है। इसी के साथ इसने सूर्या की करुप्पु मूवी के 113.85 करोड़ रुपए के ओपनिंग वीक की कमाई को मात दे दी है। अब देखना होगा कि ये वीकडेज में कैसा परफॉर्म करती है।
इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर एच. विनोथ हैं और वेंकट के. नारायण ने केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ममिता बैजू, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और प्रकाश राज ने भी अहम रोल निभाया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
