Jana Nayagan BO Collection Day 2: थलपति विजय की 'जन नायकन' का नहीं चला जादू, जानें दूसरे दिन कितनी हुई कमाई?
Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के सपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' से मेकर्स से लेकर लोगों तक को काफी उम्मीदें थीं लेकिन मूवी को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया है।
'जन नायकन' का नहीं चला जादू
7 महीने की देरी के बाद आखिरकार 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की और पहले ही दिन डबल डिजिट में कमाई भी की लेकिन जितनी उम्मीद थी, उससे सबकुछ कम ही रहा। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अपने दूसरे दिन यानी 24 जुलाई 2026 को कुल कितनी कमाई की है।

'जन नायकन' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-थलपति विजय की 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज तो हो गई है लेकिन इसने बहुत से संघर्ष सहे हैं। इसे देखने के लिए पहले दिन दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिनमें ज्यादातर विजय के फैंस थे। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 13,067 शोज में 42.70 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिसमें कुल ऑक्यूपेंसी 41.6 फीसदी रही।
-वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को इसके कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'जन नायकन' ने रिलीज के दूसरे दिन कुल 21.15 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसी के साथ 'जन नायकन' की दो दिनों की कुल कमाई अब 63.85 करोड़ रुपये हो गई है।
फिल्म 'जन नायकन' का कितना है बजट?
कोईमोई की खबर के अनुसार थलपति विजय की मूवी 'जन नायकन' का बजट 300 करोड़ रुपए के आसपास है। ऐसे में भारी भरकम लागत से बनी इस फिल्म को अब वीकेंड पर अपनी रफ्तार बढ़ानी पड़ेगी, तभी ये अपने सेफ जोन में पहुंच पाएगी। देखने वाली बात होगी कि 'जन नायकन' वीकेंड पर कैसा परफॉर्म कर पाती है?
थलपति विजय की आखिरी फिल्म है 'जन नायकन'
आपको बता दें कि 'जन नायकन' राजनीति में पूरी तरह से कदम रखने से पहले थलपति विजय की आखिरी फिल्म है। फिल्म को पहले 9 जनवरी 2026 को पोंगल के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। हालांकि सर्टिफिकेशन से जुड़ी दिक्कतों के कारण इसकी रिलीज में देरी हुई। इसे जुलाई 2026 में ही सीबीएफसी सर्टिफिकेट मिला। इसे 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया। इस फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायणन ने प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications
