Drishyam 3 BO Collection Day 3: 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम, 3 दिन में 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और हर गुजरते दिन के साथ इसकी कमाई में तेजी देखने को मिल रही है। 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की लोकप्रियता को देखते हुए तीसरे पार्ट को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था।
'दृश्यम 3' ने पार किया 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा
अब फिल्म की रिलीज के तीन दिन पूरे हो चुके हैं और शुरुआती आंकड़े इसकी मजबूत पकड़ की कहानी बयां कर रहे हैं। फिल्म ने महज तीन दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात य है कि दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोतरी दर्ज की गई।

तीसरे दिन 'दृश्यम 3' ने कितने करोड़ कमाए?
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने रिलीज के तीसरे दिन भारत में 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में तीसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 7.50 करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला। वहीं फिल्म ने पहले दिन भी शानदार शुरुआत करते हुए 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह शुरुआती तीन दिनों में फिल्म का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है।
-तीसरे दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 56 फीसदी दर्ज की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गत 4 अक्टूबर 2026 (रविवार) को फिल्म के कुल 17,323 शोज रखे गए थे। सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी और लगातार बढ़ती कमाई से साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बरकरार है।
तीन दिनों में घेरलू बॉक्स ऑफिस पर हुई कितनी कमाई?
-'दृश्यम 3' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अब तक भारत में 176.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
-फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन और तेजी से बढ़ सकता है। खासकर अगर वीकडेज में भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहती है तो बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े आंकड़े देखने को मिल सकते हैं।
वर्ल्डवाइड 272 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ 'दृश्यम 3' का दुनियाभर में भी शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 272.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म ने 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए मेकर्स के लिए ये किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर भी दर्शक फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
जयदीप अहलावत की हुई नई एंट्री
'दृश्यम 3' की स्टारकास्ट में इस बार कुछ नए नाम भी जोड़े गए हैं। फिल्म में एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की एंट्री ने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। जयदीप अहलावत और अजय देवगन के आमने-सामने आने वाले सीन्स को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। इसके अलावा फिल्म में प्रकाश राज भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। नए कलाकारों के साथ फ्रेंचाइजी के पुराने चेहरों की मौजूदगी ने कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ाई है।
पुराने स्टार्स ने भी संभाली कमान
फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अपने पुराने किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। फ्रेंचाइजी के पुराने किरदारों के साथ नए कलाकारों का कॉम्बिनेशन दर्शकों को पसंद आ रहा है। खासकर अजय देवगन और जयदीप अहलावत की ऑन-स्क्रीन भिड़ंत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिल रही है।
आगे और बढ़ सकती है कमाई
-'दृश्यम 3' को रिलीज हुए अभी सिर्फ तीन दिन हुए हैं और फिल्म ने जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है, उससे इसके आगे भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को आने वाले दिनों में मिल सकता है।
-अजय देवगन की इस क्राइम थ्रिलर ने शुरुआती वीकेंड में जिस तरह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है, उससे साफ है कि 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का क्रेज अब भी बरकरार है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कौन सा नया रिकॉर्ड कायम करती है।


Click it and Unblock the Notifications
