Don 3 से क्यों बाहर हुए रणवीर सिंह? एक्टर ने कर दी ऐसी डिमांड, फरहान अख्तर ने सामने रखा सच
Don 3 Ranveer Singh: जब साल 2023 में बॉलीवुड के फमस एक्टर, सिंगर और फिल्म मेकर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को लेकर 'डॉन 3' मूवी का ऐलान किया था, तब से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। हालांकि सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस ने शुरुआत में इस कास्टिंग पर आपत्ति जताई थी।
फरहान अख्तर-रणवीर सिंह के बीच हुई झड़प?
वहीं वक्त के साथ ये प्रोजेक्ट उम्मीदों से ज्यादा विवादों में घिरता चला गया और अब रणवीर सिंह के फिल्म से अलग होने की खबरों ने इसे और सुर्खियों में ला दिया है। कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच फिल्म की शूटिंग को लेकर कुछ विवाद हुआ है।

क्रिएटिव मतभेद बना बड़ा कारण?
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच फिल्म की क्रिएटिव दिशा को लेकर मतभेद सामने आए है। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह 'डॉन' के किरदार को ज्यादा रॉ और हिंसक अंदाज में पेश करना चाहते थे, जिसमें आज के दर्शकों के हिसाब से गहरे और तीखे डायलॉग शामिल हों।
-वहीं फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर इस बदलाव के पक्ष में नहीं थे। उनका मानना था कि 'डॉन' का किरदार हमेशा एक स्टाइलिश और कंट्रोल्ड व्यक्तित्व का रहा है, जिसमें न तो गाली-गलौज की जरूरत है और न ही अत्यधिक हिंसा की।
'डॉन' की पहचान पर कायम रहना चाहते थे फरहान अख्तर
फरहान अख्तर का साफ मानना था कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान द्वारा निभाए गए 'डॉन' के किरदार की एक खास छवि रही है। इस किरदार की खासियत उसकी चालाकी, दिमागी खेल और स्टाइल है, न कि खून-खराबा या आक्रामक भाषा। यही वजह रही कि उन्होंने कहानी की मूल आत्मा से समझौता करने से इनकार कर दिया।
प्रोडक्शन विवाद और मुआवजे की चर्चा
-मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि फिल्म से अलग होने के बाद मामला सिर्फ क्रिएटिव मतभेद तक सीमित नहीं रहा। Excel Entertainment और रणवीर सिंह के बीच आर्थिक विवाद की खबरें भी सामने आई थीं।
-कहा गया कि प्रोडक्शन हाउस ने प्री-प्रोडक्शन और शेड्यूल में बदलाव से हुए नुकसान के चलते मुआवजे की मांग की थी। हालांकि बाद में ये भी खबर आई कि रणवीर सिंह कुछ राशि लौटाने के लिए तैयार हो गए हैं।
फरहान अख्तर ने फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी
-हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई बार चीजें प्लान के मुताबिक नहीं चलतीं और ऐसे अनुभव बहुत कुछ सिखाते हैं।
-फरहान अख्तर ने ये भी साफ किया है कि 'डॉन 3' उनके दिल के बेहद करीब है और ये प्रोजेक्ट अभी बंद नहीं हुआ है। उनके मुताबिक फिल्म जरूर बनेगी, बस सही समय और परिस्थितियों का इंतजार है।
रणवीर सिंह ने मेकर्स पर लगाए ऐसे आरोप
-दूसरी ओर रणवीर सिंह की तरफ से भी प्रोडक्शन हाउस पर कुछ सवाल उठाए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म को लेकर स्पष्टता की कमी थी और इसे लेकर देरी हो रही थी। ये भी कहा गया कि फिल्म के लिए अन्य एक्टर्स से बातचीत की खबरों ने स्थिति को और जटिल बना दिया था।
-इस पूरे विवाद के बीच 'डॉन 3' को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। एक तरफ फरहान अख्तर अपनी फिल्म को नए सिरे से तैयार करने में जुटे हैं, वहीं फैंस अब ये जानने को उत्सुक हैं कि आखिर इस आइकॉनिक किरदार को अगली बार कौन निभाएगा।
-'डॉन 3' भले ही इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हो लेकिन ये साफ है कि इस फ्रेंचाइजी का क्रेज अभी भी बरकरार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में ये फिल्म किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या दर्शकों को फिर से 'डॉन' का नया अवतार देखने को मिलता है।













Click it and Unblock the Notifications