Dhurandhar 2: प्री-सेल बिजनेस में रणवीर सिंह की फिल्म ने मचाया कोहराम, देश-विदेश से कूट लिए सैकड़ों करोड़

Ranveer Singh की अपकमिंग फिल्म Dhurandhar 2 सिनेमाघरों में आने से पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। निर्देशक Aditya Dhar की यह एक्शन फिल्म एडवांस बुकिंग के मजबूत आंकड़ों के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शुरुआती कमाई के संकेत बेहद पॉजिटिव दिखाई दे रहे हैं।

Dhurandhar 2

इस फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म Dhurandhar ने रिलीज के दिन भारत में लगभग 28 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि इस बार सीक्वल को लेकर दर्शकों में कहीं ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 'धुरंधर 2' अपने ओपनिंग डे पर 90 से 100 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।

एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन
फिल्म की एडवांस बुकिंग 14 मार्च से शुरू हुई थी और शुरुआत से ही टिकटों की बिक्री तेज रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 मार्च की सुबह तक फिल्म ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग में करीब 22.70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था, जिसमें लगभग 61 लाख टिकट बिके थे।

पेड प्रीव्यू शोज से भी मजबूत कमाई
निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज भी रखने का फैसला किया है।
इन प्रीव्यू शोज की टिकट बिक्री से लगभग 37.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया है। केवल भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। रिपोर्ट्स के अनुसार विदेशों में वीकेंड बुकिंग से करीब 60 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं। इस तरह फिल्म का कुल प्री-सेल्स कलेक्शन अब तक लगभग 119.81 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

पहले पार्ट से लंबा है रनटाइम
'धुरंधर 2' का रनटाइम भी पहले भाग की तुलना में अधिक रखा गया है। जहां पहली फिल्म की अवधि करीब 3 घंटे 32 मिनट थी, वहीं सीक्वल की अवधि लगभग 3 घंटे 55 मिनट बताई जा रही है। फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिएक्शन मिले थे। इसी वजह से रिलीज से पहले ही फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ गया है। गौरतलब है कि 'धुरंधर' का पहला भाग दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर बड़ी सफलता साबित हुआ था, और अब सीक्वल से भी वैसी ही उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+