Cocktail 2 Update: शूटिंग शुरू होते ही 'कॉकटेल 2' के मेकर्स की लुटिया डूबी, हो गया बड़ा कांड
Cocktail 2 Story Leaked: साल 2012 आई फिल्म कॉकटेल का रीमेक अब 14 साल बाद बनाया जा रहा है। मेकर्स ने इसकी कास्ट भी अनाउंस कर दी। लेकिन इसकी शूटिंग शुरू होते ही मेकर्स को तगड़ा झटका लग गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कहानी से जुड़ी अहम जानकारी लीक हो गई है। इसके साथ ही कई प्लेटफॉर्म में फिल्म के प्लॉट और कहानी भी बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में Rashmika Mandanna और Kriti Sanon एक-दूसरे से प्रेम करने वाली जोड़ी के रूप में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि कहानी का मेन बैकग्राउंड उनके रिश्ते पर टिका होगा, जो हिंदी सिनेमा में रोमांटिक कहानी को एक अलग दिशा दे सकता है। यानी फिल्म की कहानी लेस्बियन कपल की कहानी होगी। जो इसे अपने आप से काफी अलग बनाती है। क्योंकि अभी तक मेन स्ट्रीम सिनेमा में इस विषय को लेकर रोमांटिक फिल्म नहीं बनी है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
इसी कथित प्लॉट में Shahid Kapoor तीसरे कोण के रूप में शामिल बताए जा रहे हैं। जिससे कहानी में लव ट्रायंगल की स्थिति बन सकती है। सूत्रों का कहना है कि फिल्म आधुनिक रिश्तों, इमोशनल जटिलताओं और व्यक्तिगत पहचान जैसे विषयों को केंद्र में रखेगी। हालांकि, यह सारी जानकारी फिलहाल रिपोर्ट्स पर आधारित है और फिल्म की टीम ने कहानी या किरदारों के बारे में कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया है। रिलीज डेट को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स सितंबर 2026 में फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, लेकिन इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अगर सामने आई जानकारी सही साबित होती है, तो 'कॉकटेल 2' समकालीन संबंधों को नए नजरिए से प्रस्तुत करने वाली फिल्म बन सकती है। फिलहाल दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है और सभी को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, ताकि कहानी और किरदारों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग सके।












Click it and Unblock the Notifications