ठंडे बस्ते में नहीं गई है रणबीर-आलिया स्टारर 'ब्रह्मास्त्र 2', एक्टर ने बताया किस स्टेज पर है फिल्म
Brahmastra 2: वैलेंटाइन डे 2026 पर Ranbir Kapoor ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया। उन्होंने अपने वेंचर ARKS के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर खुलकर बातचीत की और फिल्मों से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। इस इंटरैक्शन के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उनकी दो सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल को लेकर रही। जिसमें उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से अपने फैंस के जवाब दिए।

इसमें सबसे पहले बात हुई Brahmastra Part One: Shiva के अगले पार्ट की। जिस पर बात करते हुए रणबीर ने पुष्टि की कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' पर काम शुरू है और टीम उम्मीद से पहले ही इसे फ्लोर पर ले जाने की तैयारी में है। उन्होंने ये भी हिंट दिया कि अगला पार्ट और बड़े लेवल पर बनाया जाएगा और दर्शकों को पहले से ज्यादा रोमांचक अनुभव मिलेगा। इस बयान से उन फैंस में जबरदस्त उत्साह है, जो लंबे समय से 'देव' की कहानी को आगे बढ़ते देखने का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर, 2013 की ब्लॉकबस्टर Yeh Jawaani Hai Deewani के सीक्वल को लेकर अभिनेता ने साफ रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि कहानी अपने मुकाम पर खूबसूरती से खत्म हुई थी और उसे आगे बढ़ाने की फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है। उनके मुताबिक, नई कहानियों और नए निर्देशकों के साथ काम करना ज्यादा दिलचस्प है, बजाय किसी पूरी हो चुकी कहानी को दोहराने के। गौरतलब है कि 'ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन Ayan Mukerji ने किया था। बावजूद इसके, रणबीर का मानना है कि हर सफल फिल्म का सीक्वल जरूरी नहीं होता।
इस लाइव सत्र के जरिए रणबीर कपूर ने चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। जहां एक तरफ उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' के लिए उम्मीदें बढ़ा दीं, वहीं 'ये जवानी है दीवानी' के दूसरे भाग की संभावना को लगभग खारिज कर दिया। अब दर्शकों की नजरें उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर टिकी हैं, जिनमें नई कहानियों और बड़े विजन की झलक देखने को मिलेगी। बता दें, कुछ दिनों पहले ये भी खबर आई थी कि करण जौहर की कंपनी ने 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' का बजट सुन इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। लेकिन अब रणबीर के बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म अभी डेवलेपिंग स्टेज में हैं।












Click it and Unblock the Notifications