Awarapan 2 BO Collection Day 4: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, चौथे दिन हुई जमकर कमाई
Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस रोमांटिक एक्शन फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींचा और ओपनिंग वीकेंड में भी जमकर कमाई की। खास बात ये है कि फिल्म ने महज तीन दिनों में अपनी लागत से दोगुने से ज्यादा का कारोबार कर लिया था।
रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने मचाई तबाही
अब फिल्म ने पहले सोमवार यानी 17 अगस्त 2026 को भी मजबूत कमाई की है। आइए आपको बताते हैं कि रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे पर 'आवारापन 2' ने कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और फिल्म की कुल कमाई अब कहां पहुंच गई है।

पहले मंडे को 'आवारापन 2' ने की शानदार कमाई
-मोहित सूरी के निर्देशन में साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' मूवी को भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी लेकिन फिल्म की कहानी और म्यूजिक ने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई थी। अब करीब दो दशक बाद आई 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत कर इस फ्रेंचाइजी की किस्मत बदलती नजर आ रही है।
-इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मूवी से हुई है। हालांकि शुरुआती आंकड़ों को देखें तो इस क्लैश का 'आवारापन 2' की कमाई पर खास असर पड़ता नजर नहीं आया। फिल्म ने वीकेंड के बाद भी अपनी पकड़ बनाए रखी है।
चौथे दिन 'आवारापन 2' ने की इतनी कमाई
-'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने 33.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए थे।
-इसके बाद फिल्म के पहले सोमवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'आवारापन 2' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को करीब 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
चार दिनों में 91 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पहले सोमवार के कलेक्शन के साथ ही 'आवारापन 2' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों की कुल कमाई करीब 91 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने जिस रफ्तार से शुरुआत की है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है।
पहले मंडे की कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंची
-पहले सोमवार को भी अच्छी कमाई करने के साथ 'आवारापन 2' ने साल 2026 की बॉलीवुड फिल्मों के बीच एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म साल की सबसे ज्यादा पहले मंडे कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
-इस मामले में इमरान हाशमी की फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि ये सनी देओल की 'बॉर्डर 2' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के पहले सोमवार के कलेक्शन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।
'आवारापन 2' की दमदार स्टारकास्ट
'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिव पंडित के किरदार में नजर आए हैं। उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखते हुए अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि 'आवारापन 2' आने वाले दिनों में कितने करोड़ का आंकड़ा पार करती है।


Click it and Unblock the Notifications
