Awarapan 2 BO Collection Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की हुई बंपर ओपनिंग, पहले दिन की इतनी कमाई

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के फेमस एक्टर इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' गत 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का सनी देओल की बंटवारा 1947 से क्लैश हुआ है। हालांकि इमरान हाशमी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है। ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।

'आवारापन 2' देखने के लिए उमड़ी भीड़
दरअसल फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर रिलीज से पहले ही इतना बज बन गया था कि इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई थी। फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद तो इसे देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े और इसी के साथ इसने जबरदस्त शुरुआत की है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म 'आवारापन 2' ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग की है।

Awarapan 2 Box Office

'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की कितनी कमाई?

-इमरान हाशमी ने उम्मीद के मुताबिक अपने शिव पंडित के किरदार से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा को फर्स्ट डे देखने वाले इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैंय़ खासतौर पर इमरान हाशमी की दमदार एक्टिंग के लोग मुरीद हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है।

-इसी के साथ 'आवारापन 2' ने पहले ही दिन रिकॉर्ड-तोड़ कमाई कीहै। आपको बता दें कि फिल्म 'आवारापन 2' ने पहले पहले ही दिन अपनी प्रीक्वल मूवी जो कि साल 2007 में रिलीज हुई थी कि लाइफटाइम कमाई को ही पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'आवारापन 2' ने पहले दिन 21 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 25.20 करोड़ रुपये हुआ है।

'आवारापन 2' बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

'आवारापन 2' ने जबरदस्त ओपनिंग की है। 21 करोड़ के पहले दिन के कलेक्शन के साथ इसने अक्षय कुमार की 'वेलकम दू ट जंगल' के 19.40 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है और इसी के साथ ये साल की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग फिल्म बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+